फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   modi and sonia rallies in bihar

बिहार में हुई मोदी और सोनिया की टक्कर

Sat, 10 May 2014 01:23 PM IST
Updated Sat, 10 May 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
modi and sonia rallies in bihar

नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर जाति से जुड़े मुद्दे को उछालते हुए कांग्रेस परनफरत की राजनीति शुरू करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है और इसलिए सोनिया गांधी ‘ऊंच और नीच’ की राजनीति कर रही हैं।

विज्ञापन


मोतिहारी में भाजपा उम्मीदवार राधामोहन सिंह के समर्थन में आयोजित एक चुनावी रैली में मोदी ने पूछा कि आखिर किसने देश में अस्पृश्यता की राजनीति शुरू की। यह काम उन्हीं लोगों ने शुरू किया जो इसके नाम पर वोट बैंक की राजनीति करते हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

modi and sonia rallies in bihar

मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर ‘ऊंच-नीच’ की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी चुनावी प्रक्रिया के दौरान भाजपा कभी भी विकास आधारित राजनीति की बात से पीछे नहीं हटी।

सोनिया गांधी पर सीधे हमला करते हुए भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ मैडम आप पार्टी की अध्यक्ष हैं। आप ऊंच और नीच जैसे शब्दों को इस्तेमाल करती हैं। यह अच्छा नहीं लगता। ’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस चुनाव में अपनी खोई जमीन हासिल करना चाहती है इसलिए इस तरह की राजनीति कर रही है।

'कांग्रेस ने दिया है धोखा'

modi and sonia rallies in bihar

उन्होंने कहा कि इन चुनावों में उनकी पार्टी की हार साफ दिख रही है और यही वजह है कि पार्टी परेशान है। लेकिन यह भी तय है कि अब कांग्रेस की धर्म और जाति की राजनीति खत्म होने जा रही है।

नरेंद्र मोदी ने यूपीए-2 की आर्थिक नीतियों पर भी चोट की। उन्होंने कहा कि यूपीए-2 सरकार ने 2009 से 2014 तक दस करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन यह वादा पूरा हुआ? क्या युवाओं को रोजगार मिला। क्या उनके साथ धोखा नहीं हुआ। क्या आप उन लोगों को वोट देंगे जिन्होंने आपके साथ धोखाधड़ी की है।

विज्ञापन

मोदी के आरोपों पर सोनिया गांधी का हमला

modi and sonia rallies in bihar

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी की ओर से उनकी पार्टी के खिलाफ लगाए जा रहे ‘उल्टे-सीधे’ आरोपों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि मोदी की कैबिनेट में भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे मंत्री अब तक कैसे बने हुए हैं।

सोनिया ने बिहार के बगहा में एक चुनावी रैली में कहा कि आजकल मोदी भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस पर उल्टे- सीधे आरोप लगा रहे हैं। दरअसल मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में बिल्कुल गंभीर नहीं हैं। अगर गंभीर होते तो उनकी कैबिनेट में भ्रष्टाचार के आरोपी मंत्री अब तक बरकरार नहीं रहते।

उन्होंने सवाल किया कि क्या गुजरात सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए अभी तक कोई कदम उठाया है? वहां पिछले दस साल से लोकायुक्त की नियुक्ति क्यों नहीं हुई है। सोनिया गांधी ने कहा कि भाजपा आतंकवाद से सख्ती से निपटने की बात करती है। लेकिन एनडीए के शासन में अमरनाथ यात्रियों, श्रीनगर के लाल चौक और देश के अन्य हिस्सों में आतंकवाद की घटनाएं हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed