{"_id":"5fdb43af8ebc3e3b6175c0ec","slug":"mob-lynching-in-patna-bihar-people-beaten-buffalo-thief-till-five-hour-died-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में मॉब लिंचिंग: भैंस चोर को पांच घंटे तक लाठी-डंडों से पीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में मॉब लिंचिंग: भैंस चोर को पांच घंटे तक लाठी-डंडों से पीटा, मौत
Thu, 17 Dec 2020 05:10 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कुमार संभव
Updated Thu, 17 Dec 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बिहार की राजधानी पटना में मॉब लिंचिंग का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लोगों ने एक युवक को भैंस की चोरी करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद उसे करीब पांच घंटे तक लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, सात लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भैंस चुराने गया था आलमगीर
जानकारी के मुताबिक, पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन के पास अपने परिवार के साथ रहने वाला आलमगीर पेशेवर चोर था। मंगलवार देर रात वह फुलवारीशरीफ थाना एरिया में चोरी करने गया था। उस दौरान उसने एक भैंस चोरी कर ली, लेकिन आसपास लोगों के जागने के चलते वह भैंस छोड़कर भागने लगा। हालांकि, वह लोगों के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद जिसके हाथ जो हाथ लगा, उससे आलमगीर को पीटा गया। करीब पांच घंटे तक लोग उस पर अपना गुस्सा निकालते रहे, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आलमगीर की हालत बेहद खराब हो चुकी थी। उसे बुधवार सुबह पीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन