फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mob Lynching in Bihar: miscreant fell from bike during snatching from woman, people beat him fiercely;One died

Mob Lynching in Bihar: महिला से छिनैती के दौरान बाइक से गिरे बदमाश, लोगों ने जमकर पीटा; एक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 05 Jun 2023 07:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 05 Jun 2023 07:07 PM IST
सार

Mob Lynching in Bihar: मुजफ्फरपुर के बोचहा थाना क्षेत्र में ऑटो में बैठी महिलाओं से छिनैती करने वाले बाइक सवार दो युवकों को स्थानीय लोगों ने जमकर पीट दिया। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे का इलाज जारी है। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अहियापुर के भीखनपुर में सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Mob Lynching in Bihar: miscreant fell from bike during snatching from woman, people beat him fiercely;One died
गुस्साए लोगों ने भीखनपुर में जाम किया हाइवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि जिले के बोचहा थाना क्षेत्र इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने ऑटो सवार एक महिला से पर्स छीनने का कोशिश की। छिनैती के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार अपराधी मौके पर गिर गए। साथ ही ऑटो भी पलट गया और उसमें सवार कई यात्री भी जख्मी हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने दोनों बदमाश को पकड़ लिया और जमकर उनकी पिटाई कर दी। इसमें दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें से एक बदमाश ने इलाज के दौरान दम तोड दिया। इसके बाद मृतक के परिजनों ने अहियापुर के भीखनपुर में सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। मामले में अहियापुर थानाध्यक्ष अरुण सिंह का कहना है की घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर स्टेशन से ऑटो पर सवार होकर यात्री दरभंगा जा रहे थे। रास्ते में बोचहा थाना क्षेत्र के मझौली में बाइक सवार दो बदमाश आए और ऑटो सवार एक महिला से पर्स छीनने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। साथ ही ऑटो भी अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो सवार कई यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई की। फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों आरोपियों को अहियापुर थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई। वहीं, दूसरे का इलाज चल रहा है। निजी अस्पताल के कर्मियों ने आरोपियों के परिजन को मामले की जानकारी दी। आनन-फानन में परिजन अस्पताल पहुंचे। तब तक एक आरोपी की मौत हो गई। मृतक की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के बथना निवासी रजनीश कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल आरोपी अमन उसका छोटा भाई है। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इससे जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खत्म कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed