फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mob caught a young man accused of theft and beat him for hours in Begusarai, also took police hostage

Bihar: बेगूसराय में मॉब लिंचिंग जैसा मामला; भीड़ ने एक युवक को पकड़कर घंटों पीटा, पुलिस को भी बंधक बनाया

Sun, 15 Oct 2023 12:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 15 Oct 2023 12:36 PM IST
सार

Bihar News: बेगूसराय में भीड़ ने एक युवक को बंधक बना लिया। फिर घंटों तक पीटा। वहीं, गुस्साई भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस को भी बंधक बना लिया, फिर उनके सामने भी युवक को पीटा। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Mob caught a young man accused of theft and beat him for hours in Begusarai, also took police hostage
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और गुस्साई भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर मॉब लिंचिंग जैसी घटना सामने आई है। जहां चोरी के आरोप में लोगों ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस के सामने ही घंटों तक लात-घूसों और लाठी से पीटा। वहीं, आरोपी युवक लोगों से न मारने की लगातार गुहार लगाता रहा। लेकिन लोगों ने एक नहीं सुनी और उसे बेहरमी से पिटाई करता रहा। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस भीड़ से युवक की जान बचाने की कोशिश करती रही। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। वे उसकी बेहरमी से पिटाई करते रहे। फिर काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह आरोपी युवक को भीड़ से छुड़ाकर अपनी गाड़ी में बैठाया। लेकिन गुस्साई भीड़ ने आरोपी युवक को गाड़ी से भी उतार कर जमकर पीटा। साथ ही पुलिस को भी बंधक बना लिया। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस स्थित गाछी टोला के पास की है।

विज्ञापन


बछवारा गांव के रहने वाले संजय कुमार ने बताया कि वह मरीज को डॉक्टर के पास दिखाने के लिए आए थे। इस दौरान आरोपी युवक सोने के जेवरात और पैसे चोरी कर मौके से फरार हो गया। काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। फिर वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा गया। उसमें आरोपी युवक को पहचान लिया गया। उसके बाद लोगों ने आरोपी युवक को खदेड़ कर पकड़ लिया और जमकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, इस घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को मिली। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ से युवक को छुड़ाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन भीड़ के आगे पुलिस की एक नहीं चली और वे पुलिस के सामने ही घंटों तक युवक को पीटते रहे। लोगों ने पुलिस को भी घंटों तक बंधक बना कर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी से चोरी का जितना सामान था, वह ले लिया। पुलिस वह सामान देने को तैयार नहीं थी। इसलिए लोगों ने पुलिस को बंधक बनाया। उसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। तब जाकर आरोपी युवक को भीड़ से छुड़ाकर किसी तरह थाना पर ले जाया गया और उस युवक की जान बच पाई। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed