फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police sent back girl without registering complaint

मनचलों की शिकायत करने पहुंची युवती को मिली घर जाने की सलाह

Fri, 20 Jan 2017 08:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना Updated Fri, 20 Jan 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
Police sent back girl without registering complaint

राजधानी पटना में मनचलों को थाने से संरक्षण मिलने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि जब दो बहनों के साथ दिनदहाड़े छेड़खानी की घटना हुई और वो थाने में मामला दर्ज कराने पहुंची तो थानेदार ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना करते हुए उन्हें चुपचाप घर जाने की सलाह दी। मामला सोशल मीडिया में आते ही एसएसपी मनु महाराज ने संज्ञान लिया और कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से थानेदार को सस्पेंड कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विवेकानंद मार्ग स्थित निजी हॉस्टल में रहने वाली दोनों बहनें किताब लेकर वापस हॉस्टल लौट रही थीं। इसी दौरान बृहस्पतिवार की शाम बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड चौराहे पर पहले से मौजूद मनचलों ने दोनों से छेड़खानी करने लगे। दोनों बहनों ने जब छेड़खानी का विरोध किया, तो मनचलों ने छोटी बहन के बाल और हाथ खींच कर पचास मीटर तक घसीट दिया, जिससे वो घायल भी हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पीड़िता बुद्धा कॉलोनी थाना पहुंची। वहां मौजूद दारोगा ने एफआईआर लिखने से ही इनकार कर दिया। दारोगा आरडी वर्मा ने दोनों बहनों को झंझट में न पड़ने की बात समझाकर घर जाने को कहा। मामला संज्ञान में आने के बाद पटना के एसएसपी मनु महाराज ने फौरन कार्रवाई करते हुए दारोगा को सस्पेंड कर दिया। साथ ही मामला दर्ज कर 12 दिनों के अंदर मनचलों को हाजत में डालने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने घटना की जानकारी मिलने के बाद विधि-व्यवस्था डीएसपी शिबली नोमानी को हॉस्टल भेजा, जिसके बाद पूछताछ कर डीएसपी ने लिखित आवेदन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed