फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Missing teenager shot dead from Aurangabad Bigha village

Aurangabad: बिगहा गांव से लापता किशोरी की हत्या, एक किलोमीटर दूर गोलियों से छलनी मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 07 Jun 2023 06:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 07 Jun 2023 06:34 PM IST
सार

औरंगाबाद के ओबरा थाने के कुरमाइन बिगहा गांव से एक किलोमीटर दूर लापता किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी के शव पर गोलियों के निशान मिले हैं। आशंका है कि उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन
Missing teenager shot dead from Aurangabad Bigha village
प्रियंका का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

औरंगाबाद के ओबरा थाने के कुरमाइन बिगहा में बीती रात घर से लापता किशोरी का शव गांव से एक किलोमीटर दूर पश्चिम बघार में मिला। किशोरी के शव पर गोलियों के निशान मिले हैं। आशंका है कि गोली मारकर किशोरी की हत्या की गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लिया। फिर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मामला औरंगाबाद के ओबरा थाना के कुरमाइन बिगहा का है। बताया जाता है कि गांव के नंदलाल राम की पत्नी सुगिया देवी अपनी पुत्री प्रियंका(16) के साथ घर में सोई हुई थी। आधी रात को मां की जब आंख खुली तो बगल में सोई बेटी लापता थी। बेटी को लापता देख उसे अनहोनी की आशंका हुई। उसने घर पर बेटी को खोजा कुछ पता नहीं चला। फिर उसने परिवार को इसकी जानकारी दी। सबने मिलकर खोजबीन की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। मामले की जानकारी किशोरी के पिता नंदलाल राम को दी गई जो सदीपुर स्थित ब्याहता बेटी के घर पर थे। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पिता भी रात में ही गांव लौट आए।
विज्ञापन


चरवाहों ने दी घटना की जानकारी
सुबह जानवरों को चराने निकले चरवाहों ने गांव से एक किलोमीटर पश्चिम बघार में किशोरी का शव देखा। इसके बाद चरवाहों ने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने किशोरी के शव की शिनाख्त की। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किशोरी की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतका की छाती और पेट में गोलियों के निशान मिले हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची ओबरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
शव का पोस्टमार्टम कराने आए ओबरा थाने के दारोगा मनोज राय ने बताया कि मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। ओबरा थानाध्यक्ष पंकज सैनी ने कहा कि किशोरी की हत्या गोली मारकर या चाकू से गोदकर की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed