{"_id":"5f83943f8ebc3e9c03340819","slug":"misdeed-with-a-woman-in-buxar-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के बक्सर में हैवानियत, सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता को पांच वर्षीय मासूम के साथ नदी में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के बक्सर में हैवानियत, सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता को पांच वर्षीय मासूम के साथ नदी में फेंका
Mon, 12 Oct 2020 04:54 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 12 Oct 2020 04:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
बिहार के बक्सर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के ओझा बारौन गांव में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और बाद में उसे उसके पांच वर्षीय मासूम के साथ एक नदी में फेंक दिया गया। इस घटना में मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रदेश पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है और इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई है।
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह बैंक जा रही थी तो रास्ते में कुछ लोगों उसे और उनके बच्चे को घेर कर अगवा कर लिया। इसके बाद इन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे और बेटे को उसी की साथ से बांधकर एक नदी में फेंक दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने आकर उसे बचाया लेकिन बेटे की मौत हो गई। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन