{"_id":"64c4d3db23bcbed7e1077b23","slug":"miscreants-looted-cash-mobile-and-valuable-papers-from-the-bank-manager-returning-home-in-siwan-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: घर लौट रहे बैंक मैनेजर से हथियार के बल पर लूट; नकदी समझ कीमती कागजातों से भरा बैग ले उड़े बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: घर लौट रहे बैंक मैनेजर से हथियार के बल पर लूट; नकदी समझ कीमती कागजातों से भरा बैग ले उड़े बदमाश
Sat, 29 Jul 2023 02:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 29 Jul 2023 02:25 PM IST
सार
Bihar crime: महादेवा ओपी थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि बरहनी के पास एक बैंक मैनेजर से लूट की घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी
विज्ञापन
इलाज के दौरान घायल बैंक मैनेजर दिनेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीवान में केनरा बैंक के मैनेजर से बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना शुक्रवार देर रात की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पीड़ित शख्स जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के चाड़ी बाजार स्थित केनरा बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। जब वह शुक्रवार की रात बैंक बंद कर महादेवा नगर में अपने घर पर लौट रहे थे। तभी बड़हरिया थाना क्षेत्र के बरहनी चौंरा के पास बदमाशों ने हथियार दिखाकर पैसे से भरा बैग समझ कर छीन लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि छीना-झपटी के दौरान एक बदमाश ने बंदूक के बट से सिर पर मार कर बैंक मैनेजर को घायल कर दिया। फिर वे बैग में रखे कीमती कागजात और नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। कुछ देर बाद राहगीरों ने घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा देखा तो बैंक मैनेजर को अस्पताल पहुंचाया। बैंक मैनेजर की पहचान दिनेश कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
तीन बदमाशों ने हमला कर की लूटपाट
जानकारी के मुताबिक, सीवान के जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के बैंक मैनेजर सीवान महादेवा ओपी क्षेत्र में अपने घर आ रहे थे। तभी बड़हरिया थाना क्षेत्र के बरहनी गांव के पास तीन की संख्या में पहले से घात लगाए बदमाशों ने बैंक मैनेजर का बैग लूट लिया। गनीमत यह रही कि बैंक मैनेजर के पास पैसे तो कम थे, लेकिन कीमती कागजात वगैरह ज्यादा थे।
विज्ञापन
बैंक मैनेजर दिनेश कुमार ने बताया कि उसमें 27 हजार रुपये नकदी, ग्राहकों के कीमती कागजात और लोन वगैरह के कागजात उसमें मौजूद थे। उन्हें बदमाशों ने मोटी रकम समझकर लूट लिया है। इस पूरे मामले पर महादेवा ओपी थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि बरहनी के पास एक बैंक मैनेजर से लूट की घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी