फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Misa Bharti said, RJD won't be going in dinner called by PM due to deaths of children in Muzaffarpur

पीएम के रात्रिभोज पर मीसा का कटाक्ष, 'इस पैसे से दवाएं खरीद सकते थे, राजद नहीं होगी शामिल'

Thu, 20 Jun 2019 06:58 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 20 Jun 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
Misa Bharti said, RJD won't be going in dinner called by PM due to deaths of children in Muzaffarpur
राजद नेता मीसा भारती (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

राष्ट्रीय जनता दल की नेता और राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने कहा है कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाए गए रात्रिभोज कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला मुजफ्फरपुर में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के चलते होने वाली बच्चों की मौतों की वजह से लिया गया है। 

विज्ञापन

मीसा भारती ने रात्रिभोज की आलोचना करते हुए कि इस कार्यक्रम के आयोजन में जो धनराशि खर्च की जा रही है उससे दवाएं और उपकरण खरीदे जा सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को बैठक और रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया है। यह रात्रिभोज दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित होना है। संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने सभी सांसदों को इसके लिए निमंत्रण भेजा है। केंद्र में दूसरी बार एनडीए सरकार बनने के बाद सभी सांसदों के साथ यह पहली बैठक होगी।


बता दें कि बिहार इस समय मस्तिष्क ज्वर (चमकी बुखार) के कहर से जूझ रहा है। एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम या दिमागी बुखार की चपेट में आकर अब तक 117 बच्चे जान गंवा चुके हैं। वहीं लू के कारण मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 12 लोगों की लू लगने से मौत हो गई है। पिछले तीन दिनों में अब तक लू की वजह से 90 लोगों की जान जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed