{"_id":"64a0316a5d397e86d90b5a69","slug":"minor-was-gang-raped-and-left-in-field-in-motihari-somehow-reached-home-one-arrested-on-fir-looking-for-two-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म कर खेत में छोड़ा, जैसे-तैसे घर पहुंची, FIR पर एक गिरफ्तार; दो की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म कर खेत में छोड़ा, जैसे-तैसे घर पहुंची, FIR पर एक गिरफ्तार; दो की तलाश
Sat, 01 Jul 2023 07:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 01 Jul 2023 07:30 PM IST
सार
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि एक किशोरी ने रेप का आरोप गांव के ही तीन लोगों पर लगाया है। घटना के एक सप्ताह बाद थाना पर आई। उसके बयान पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं, एक आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बिहार के मोतिहारी में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के एक सप्ताह बाद पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि 21 जून की रात खाना खाने के बाद वह शौच के लिए खेत में जा रही थी। इसी बीच रास्ते में विकास (20) आया और उसका मुंह दबा कर खेत की ओर ले जा रहा था। इस दौरान उसके साथी लालू सहनी (25) और बिरलाल सहनी (40) भी साथ हो लिए। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आगे ले जाकर खेत में पटककर बारी-बारी से तीनों ने रेप किया। फिर वहीं छोर कर जाने लगे। फिर तीनों ने कहा कि अगर घर पर जाकर किसी से इस बारे में कहा तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि फिर किसी तरह घर आए। लेकिन घर पर कोई नहीं था। मां मामा के घर गई थी। पापा बाहर रह कर मजदूरी करते हैं। घर पर हमारी छोटी बहन थी, इसीलिए किसी को कुछ नहीं कहा। मां जब घर आई तो मां को पूरी घटना बताई। उसके बाद मां के साथ थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दे रही हूं।
विज्ञापन
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि एक किशोरी ने रेप का आरोप गांव के ही तीन लोगों पर लगाया है। घटना के एक सप्ताह बाद थाना पर आई। उसके बयान पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं, एक आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।