फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Minor girl left house in love, relatives barged into lover's house and ransacked in Sitamarhi

Bihar: प्रेम में नाबालिग ने घर छोड़ा, परिजनों ने प्रेमी के घर में घुस कर की मारपीट-तोड़फोड़; दो भैंस भी ले गए

Wed, 23 Aug 2023 02:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 23 Aug 2023 02:34 PM IST
सार

Love Affair: सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र से नाबालिग प्रेमिका के परिजनों ने लड़के के घर पर हमला कर दिया। दरअसल, प्रेम-प्रसंग में नाबालिग द्वारा प्रेमी संग घर छोड़ कर जाने पर उसके घरवालों ने प्रेमी के परिजनों के साथ मारपीट की और दरवाजे पर बंधी दो भैंस भी खोल कर ले गए। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस मामले की जांच करने घटनास्थल पर पहंची है।

विज्ञापन
Minor girl left house in love, relatives barged into lover's house and ransacked in Sitamarhi
वीडियो वायरल होने के बाद मामले की छानबीन करने मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले में प्रेम-प्रसंग में प्रेमी संग घर छोड़ गई नाबालिग प्रेमिका के परिजनों ने लड़के के घर पर हमला कर दिया। इस हमले में माता-पिता, भाई-भाभी समेत परिजनों की बेरहमी से पिटाई की गई है। यह मामला जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के खरका पंचायत का है। जहां, नाबालिग प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमी के घर में जमकर तोड़-फोड़ की और दरवाजे पर बंधी दो भैंस लेकर भाग गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना को लेकर रून्नीसैदपुर थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लड़की पक्ष द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में नाबालिग को बहला-फुसला कर भागने का आरोप लगाया गया है। वहीं, लड़का पक्ष ने घर में घुस कर हमला और लूटपाट करने का मामला दर्ज कराया है। मारपीट की घटना का वीडियो जिले में सोशल मीडिया पाए वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। जबकि, वायरल वीडियो सोमवार की देर रात का ही बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में हाथ में लाठी-डंडा लिए 10 की संख्या में महिला-पुरुष किसी घर पर हमला करते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस दौरान उक्त लोग दो-तीन लोगों की पिटाई भी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


मुखिया कृष्णा देवी ने बताया कि रात में नंदकिशोर बैठा के घर पर लूटपाट करने के बाद सभी उपद्रवी उनके घर में आए और उनके पति रमाशंकर बैठा की बेरहमी से पिटाई करने लगे। इस दौरान बीच-बचाव के लिए आए पुत्र और बहु से भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दे फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नाबालिग पक्ष के लोगों का आरोप है कि मुखिया पति की मदद से उनकी बेटी को लेकर नंदकिशोर बैठा का पुत्र भाग गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गांव में पहुंच स्थिति का जायजा लिया है। वहीं, दोनों पक्षों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


इस बारे में एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि रात में हुई मारपीट का वायरल वीडियो मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। मामला गांव की ही नाबालिग के अपहरण से जुड़ा है। उसे लेकर पहले से ही प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। लड़की पक्ष के लोगों द्वारा लड़के के घर पर हमला किया गया है। घटना के संबंध में प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed