फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Minor girl commits suicide, family members create ruckus, block roads and set fire

Bihar News: नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, परिजनों का हंगामा, सड़क जाम और आगजनी

Tue, 01 Jul 2025 03:30 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 01 Jul 2025 03:30 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। लड़की को गांव के एक लड़के के साथ बाइक पर जाते हुए परिजनों ने देख लिया था।
 

विज्ञापन
Minor girl commits suicide, family members create ruckus, block roads and set fire
मुजफ्फरपुर में नाबालिग लड़की की आत्महत्या से तनाव, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और आगजनी की। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी लड़के की गिरफ्तारी की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक लड़की सोमवार को अपने गांव के एक लड़के के साथ बाइक पर कहीं जा रही थी, जिसे रास्ते में उसके परिजनों ने देख लिया। मौके पर भीड़ जुट गई और लड़की के परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद लड़की को घर लाया गया, जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पुनौराधाम को मिलेगा भव्य रूप, बिहार सरकार ने 882.87 करोड़ की विकास योजना को दी मंजूरी
विज्ञापन


घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और उन्होंने सड़क जाम कर आगजनी की। हालात को देखते हुए मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया। लड़के के परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और वे अक्सर चोरी-छिपे मिलते थे। वहीं, लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे डरकर लड़की ने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले पर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग लड़की की आत्महत्या की सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। अब तक की जांच में ब्लैकमेलिंग से जुड़ा कोई वीडियो या फोटो नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed