फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Minor girl commits suicide by hanging herself in Khagaria

Khagaria: 'नहीं पढ़ोगी तो शादी कर देगें' इस बात पर नाबालिक ने लगाया फंदा, जांच में जुटी चौथम थाना पुलिस

Thu, 25 May 2023 06:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 25 May 2023 06:54 PM IST
सार

खगड़िया में चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत मालपा गांव में पढ़ने-लिखने में ध्यान नहीं देने पर मां ने शादी के लिए बोला तो नाबालिग लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Minor girl commits suicide by hanging herself in Khagaria
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

खगड़िया में एक नाबालिक लड़की ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत मालपा गांव की है। वहीं, जानकारी मिलते ही चौथम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है। साथ ही परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ महीनों से मृतक नाबालिग पढ़ने लिखने में ध्यान नहीं दे रही थी। इस बात से उसकी मां खुश नहीं थी। इसी बात को लेकर उसकी मां ने लड़की को कहा नहीं पढ़ोगी तो अब तुम्हारी शादी करा देते हैं। गुरुवार की दोपहर को लड़की की मां कपड़ा साफ करने बगल के नदी किनारे चली गई। इसी बीच सूना घर पाकर लड़की ने अपना दुपट्टा गले में बांध कर खुदकुशी कर ली। लड़की की मां जब घर लौटी तो दुपट्टे से बेटी का शव लटका देख चिल्लाने लगी। चीख पुकार सुन कर आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। स्थानी लोगों ने घटना की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


फंदा लगाकर खुदकुशी करने वाली लड़की मालपा गांव के मुरारी शर्मा की 17 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी बताई जा रही है। मुरारी शर्मा की नौ बेटियां और दो बेटे हैं। वो मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। सोनम कुमारी तीसरी नंबर की बेटी थी। उससे बड़ी दो बेटियों की शादी हो चुकी थी। वहीं इस घटना से पूरे परिवार में सन्नाटा छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed