{"_id":"4de3cba0-54a2-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ministers-are-more-rich-then-chiefministers-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में मुख्यमंत्री से अमीर उनके मंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में मुख्यमंत्री से अमीर उनके मंत्री
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 02 Jan 2013 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत्ति के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्री उनसे आगे निकल गये हैं। वेबसाइट पर जारी की गई वर्ष 2012 की संपत्ति के मुताबिक नीतिश कुमार से ज्यादा अमीर उनके मंत्री हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री से अधिक संपत्ति उनके इकलौते बेटे निशांत के नाम है।
विज्ञापन
1 जनवरी 2013 को लागातर तीसरी बार मुख्यमंत्री व उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों की संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया गया है। इससे पहले वर्ष 2011 और 2012 में ऐसा किया गया था। 2010 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद की और अपने तमाम मंत्रियों की संपत्ति वेबसाइट पर जारी करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
इसके अलावा वेबसाइट पर जारी ब्यौरे के मुताबिक वर्ष 2011 की तुलना में मुख्यमंत्री के पास इस साल नकद भी कम है। वर्ष 2011 में मुख्यमंत्री के पास 46 हजार 974 रूपये नकदी थी, जो 2012 में 14 हजार 475 रूपये हो गई है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से कहीं अधिक नकद पर्यटन मंत्री सुनील कुमार पिंटू के पास है। पर्यटन मंत्री के पास आठ लाख 74 हजार से अधिक नकद है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के पास गाजियाबाद और गौतमबुद्ब नगर में मकान हैं। इनके पास 20 हजार नकद और एक करोड़ पांच लाख की चल व अचल संपत्ति है। मंत्रियों में शिक्षा मंत्री पीके शाही इस बार भी सबसे धनवान साबित हुए हैं। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह, शिक्षा मंत्री पीके शाही, गन्ना मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा, पीएचइडी मंत्री चंद्रमोहन राय, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री गौतम सिंह और पर्यटन मंत्री सुनील कुमार पिंटू के पास हथियार भी हैं।