{"_id":"6472005bbdaaa136ae027a26","slug":"minister-shravan-kumar-sarcasm-on-rcp-singh-says-he-will-nullify-bjp-in-bihar-in-lok-sabha-elections-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: मंत्री श्रवण कुमार का RCP सिंह पर कटाक्ष, कहा-वे लोकसभा चुनाव में BJP को पूरे बिहार में निल कर देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: मंत्री श्रवण कुमार का RCP सिंह पर कटाक्ष, कहा-वे लोकसभा चुनाव में BJP को पूरे बिहार में निल कर देंगे
Sat, 27 May 2023 06:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 27 May 2023 06:37 PM IST
सार
Bihar Politics: श्रवण कुमार ने कहा कि आरसीपी सिंह ने जेडीयू को बूथ स्तर तक पहुंचाया तो हम लोग 43 सीट पर चले आए। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है, हमें और खुशी होगी कि भाजपा भी पूरे लोकसभा चुनाव में बिहार में निल हो जाएगी। जिस दिन आरसीपी साहब बूथ स्तर पर भाजपा को पहुंचाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
मंत्री श्रवण कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार शनिवार को बिहारशरीफ के सर्किट हाउस पहुंचे। जहां मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने आरसीपी सिंह पर जमकर कटाक्ष किया। दरअसल, आरसीपी सिंह ने दो दिन पहले एक कार्यक्रम में कहा था कि आने वाले चुनाव में जनता श्रवण कुमार को सन्यास दिला देगी। उस बात पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आरसीपी सिंह बड़े नेता हैं। ज्ञान ज्यादा है उनको, लेकिन सोशल साइंस में जो हम लोगों का ज्ञान है। उससे ज्यादा उन्हें ज्ञान नहीं है। समाज के स्तर पर जो काम करने का अनुभव है, ज्ञान है। वह हम लोगों को ज्यादा है। लेकिन वे आईएएस अधिकारी रहे ज्ञानवान ज्यादा हैं।
विज्ञापन
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इतनी बात मैं जरूर कह सकता हूं कि वे जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। संगठन के प्रभारी थे, महासचिव थे। और हम लोगों की पार्टी को उन्होंने बूथ स्तर तक पहुंचा दिया। यानी हर बूथ पर हमारे 5-5,10-10 कार्यकर्ता खड़ा कर दिया। अब वे भाजपा के लिए काम कर रहे हैं, जिस तरह से जदयू को उन्होंने बूथ स्तर तक पहुंचाया है। उसी लहजे में, उसी तौर तरीके से बूथ स्तर तक भाजपा को भी पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
श्रवण कुमार ने कहा कि इस बात को जानकर हमें खुशी है, हम लोगों को काफी प्रशंसा है कि जेडीयू को बूथ स्तर तक पहुंचाया तो हम लोग 43 सीट पर चले आए। हम लोग के जिला स्तर और प्रखंड स्तर पर कार्यकर्ता थे। उस समय हम लोग 75-80 और 117 सीट जीतते थे और जब बूथ स्तर तक पहुंचाएं तो हम लोग 43 सीट पर चले आए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमें खुशी है, हमें और खुशी होगी और प्रशंसा होगी कि भाजपा को उसी तर्ज पर ले जा रहे हैं। और भाजपा भी पूरे लोकसभा चुनाव में बिहार में निल हो जाएगी। जिस दिन आरसीपी साहब बूथ स्तर पर भाजपा को पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के साथ, नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार और जिला जदयू प्रवक्ता धनंजय देव मौजूद रहे।