{"_id":"646e08a07b778e20620534d6","slug":"minister-jitendra-rai-taunt-on-baba-bageshwar-s-program-says-people-s-chains-coins-disappeared-in-darbar-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मंत्री जितेंद्र राय का धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम पर तंज; कहा- वहां लोगों के चेन और सिकड़ी गायब हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मंत्री जितेंद्र राय का धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम पर तंज; कहा- वहां लोगों के चेन और सिकड़ी गायब हुए
Wed, 24 May 2023 06:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 24 May 2023 06:22 PM IST
सार
मंत्री राय ने हाल में बिहार में आए बागेश्वर धाम के महंत और कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रोग्राम पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वहां लोगों की चीजें गायब हो गईं। लोगों में आज भी अंधविश्वास है। इस वजह से जान तक चली जाती है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र राय ने बुधवार को छपरा में कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य समाज के उत्थान के लिए सबसे जरूरी है। बिना इसके समाज का चहुंमुखी विकास संभव नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को अंधविश्वास से ऊपर उठकर इलाज में विश्वास करना चाहिए। इससे समय रहते समुचित इलाज संभव है। मंत्री जितेंद्र राय पूर्व प्राचार्य राजवंशी सिंह के आवास पर दिवंगत विभा सिंह की स्मृति में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जनता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
यहां राय ने कहा कि इस तरह ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से लोगों के अंदर जागरूकता आती है। गरीब लोगों को स्वास्थ्य लाभ आसानी से मिल पाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे आयोजन होने चाहिए। इसके लिए आयोजक और चिकित्सक धन्यवाद के पात्र हैं। समाज के हर बुद्धिजीवी को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
‘लोगों में आज भी अंधविश्वास है’
मंत्री राय ने हाल में बिहार में आए बागेश्वर धाम के महंत और कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रोग्राम पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि वहां लोगों की चेन और सिकड़ी गायब हो गए। लोगों में आज भी अंधविश्वास है। इस वजह से जान तक चली जाती है। आज भी लोग बीमार पड़ते हैं, लेकिन डॉक्टर के पास नहीं जाते और जांच नहीं कराते हैं। इस कारण समुचित इलाज नहीं हो पाता है और मौत हो जाती है। समय रहते लोग अंधविश्वास को छोड़कर डॉक्टर के पास जाएं, इलाज कराएं तो बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य से ही देश और समाज आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन
‘दिवंगत होने के बाद कृति जिंदा रहती है’
शिविर में पहुंचे जेपी विवि के कुलपति प्रो. फारुक अली ने कहा कि समाज में अच्छे लोगों की कृति हमेशा जिंदा रहती है। अगर संतान अच्छा काम करे तो माता-पिता की पहचान उसी से आगे बढ़ती है। यही प्रगति है। आज विभा जी का ही प्रताप है कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में हो रहा है और लोगों को इसका लाभ मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि कुरान में भी अल्लाह के 99 नाम हैं। उनमें एक हकीम हैं। डॉक्टर को हमेशा अल्लाह, भगवान का दर्जा दिया गया है। यहां आज शिविर में डॉ. अनिल, डॉ. बीएनपी सिंह, डॉ. ओंकारनाथ, डॉ. सुनील शर्मा और डॉ. प्रभु राय जैसे लोग अपना समय निकाल कर यहां मुफ्त में इलाज कर रहे हैं तो बहुत बड़ी सेवा है।
‘गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगने से लोग होते हैं जागरूक’
शिविर में पहुंचे सूबे के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि गांव क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से लोगों में जागरूकता आती है। लोग इलाज में विश्वास करते हैं और उन्हें गंभीर से गंभीर बीमारी का पता चल पाता है। उनका इलाज हो पता है। गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होना चाहिए। इससे लोगों को लाभ मिलता है।
शिविर में 300 से अधिक मरीजों का मुफ्त में जांच और इलाज किया गया और उन्हें दवा भी दी गई। इसके अलावा लोगों के ब्लड शुगर, कोलस्ट्रॉल, थायरायड, सीबीसी समेत अन्य तरह की जांच मुफ्त में की गई। शिविर में बीपीएसआरए यूनियन के सचिव पवन ओझा ने सभी मरीजों के लिए मुफ्त में दवा का इंतजाम किया।
इससे पहले जेपी विवि के कुलपति प्रो. फारुक अली, सूबे के कला संस्कृति व युवा विभाग मंत्री जितेंद्र राय, श्रम एवं संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम, पूर्व विधायक विनय सिंह, वरिष्ठ नेता शैलेंद्र प्रताप, सेवानिवृत्त विंग कमांडर सह वेटरन फोरम के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बीएनपी सिंह, भूतपूर्व सैनिक कल्याण के अध्यक्ष रमेश सिंह, प्रो. पृथ्वी राज सिंह, आरएनपी स्कूल के डायरेक्टर सौरभ पांडेय, भाजपा नेता राकेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, भाजपा नेता ब्रज सिंह, निलेश त्रिपाठी, कल्याणी त्रिपाठी, पूर्व मुखिया उपेंद्र राय, प्रो. मलय सिंह, डॉ. अभय सिंह, अजय सिंह, अमन सिंह, तपन सिंह, गुड्डू सिंह, रवि सिंह, संतोष सिंह, कालू, विनोद सिंह और अरुण सिंह समेत अन्य ने विभा सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।