फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   military man gets marriage at his girlfriend home when he learn about his father's dowry demand

दहेज के लिए अड़े थे पिता, लड़की के घर जाकर सेना के जवान ने रचा ली शादी

Fri, 06 Jul 2018 01:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Fri, 06 Jul 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
 military man gets marriage at his girlfriend home when he learn about his father's dowry demand

बिहाक के सिवान जिले के महाराजगंज से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक लड़का अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था लेकिन उसके पिता दहेज के लिए अड़े हुए थे। इसके बाद लड़का अपने पिता की रजामंदी के बिना ही प्रमिका के घर चला गया और उससे शादी रचा ली। बताया जा रहा है कि लड़की जिले के बाराडीह गांव की रहने वाली है। दोनों ही स्वजातीय हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लड़के का नाम विशाल कुमार है और वह आर्मी में नौकरी करता है। बीते एक साल से उसका बाराडीह की लक्ष्मीना कुमारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके लिए लक्ष्मीना के पिता भिखारी यादव ने लड़के वालों को शादी का प्रस्ताव भी भेजा लेकिन विशाल के पिता हीरदयाल यादव दहेज को लेकर अड़ गए।
विज्ञापन


विशाल को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई कि उसके पिता दहेज के लिए अड़ गए हैं। तो वह गुरुवार को सीधे लक्ष्मीना के घर पहुंचा और शादी का प्रस्ताव दिया। लड़की के परिवार वालों ने विशाल के इस प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार कर लिया। इसके बाद गांव के कुछ वरिष्ठ लोगों को बुलाया गया और घर में ही मंडप लगाकर पंडित को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों की शादी कराई गई। करीब 2 घंटे तक चले इस विवाह कार्यक्रम में इंद्रपुरी पैक्स अध्यक्ष समेत गांव के कई मुखिया मौजूद थे। विशाल और लक्ष्मीना ने शादी की सारी रस्में पूरी की और जीने मरने की कसमें खाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed