Bihar News : बाबा भोले का भक्त पढ़ने लगा नमाज; मुस्लिम प्रेमिका से निकाह के लिए सबकुछ बदल डाला
Love Story : भारत-पाकिस्तान के प्रेमी-प्रेमिकाओं की कहानियों के बीच बाहुबली दिवंगत सांसद मो. शहाबुद्दीन के इलाके से दूसरे तरह की कहानी सामने आई है। ऐसी कहानी, जिसमें बाबा भोले का भक्त नमाज पढ़ने लगा। सबकुछ बदल डाला।
विस्तार
घटना मैरवा थाना क्षेत्र के मिसकरही गांव की है। इसी गांव में सरवन किराए के मकान पर अपने माता-पिता के साथ रहता था। वह करीब पिछले 25 दिसंबर से 2022 से गायब है। सरवन की मां ने आरोप लगाया कि बगल की रहने वाली रोजी खातून ने उसे प्रेम जाल में फंसा कर भगा कर ले गई। और, उसे मदरसा में रखी है। वह पिछले 6 महीने से अपने बेटे की तलाश में थी। तभी अचानक 15 दिन पहले उसने अपने बेटे की दाढ़ी, टोपी पहने हुए तस्वीर देखी। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी और सरवन की बरामदगी की गुहार लगाई।
सरवन शंकर भगवान का भक्त, अब पढ़ रहा नमाज
मैरवा थाना क्षेत्र के मिसकरही गांव पर किराए में रह रहे सरवन कुमार की मां नैना देवी ने बताया कि पिछले 31 जुलाई को एक वीडियो पड़ोस रोजी खातून के मोबाइल से मेरे मोबाइल में आया। इसमें मेरा बेटा टोपी पहने हुआ है। और, दाढ़ी बढ़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजी खातून और उसकी मां ने जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया है। मेरा बेटा शंकर भगवान को जल चढाता था। पूजा-पाठ में लीन रहता था। यह आरोप सरवन की मां नैना देवी ने पड़ोस के रहने वाले रोजी खातून पर लगाया है जिसके साथ वह भगाने की का भी आरोप लगा रही है।
लडकी की मां बोली गलत आरोप लगाए जा रहे
आपको बता दें कि आरोपी रोजी खातून की मां रेहाना खातून ने सरवन कुमार के बारे में बताया कि मेरी बेटी ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है बेटी ने कहा था कि वह हिंदू से नहीं मुसलमान से शादी करेगी। लड़के की मां गलत आरोप लगा रही है पहले एक दो दोनों एक दूसरे से बात कर चित करते थे लेकिन बाद में क्या हुआ इसका पता हमको नहीं है।