फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Meeting between CM Nitish Kumar and Governor; Appointment of Vice Chancellor in six universities of Bihar

Bihar : सीएम नीतीश कुमार की राज्यपाल से मुलाकात की असल वजह आई सामने; छह वीसी बनाए, इनमें चार दूसरे राज्यों से

Wed, 24 Jan 2024 09:56 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 24 Jan 2024 09:56 AM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुलपतियों की नियुक्ति पर विमर्श करने के लिए राज्यपाल के पास गए थे। यह मुलाकात पहले से ही तय थी। मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री विजय चौधरी और उनके प्रधान सचिव दीपक कुमार भी थे।

विज्ञापन
Meeting between CM Nitish Kumar and Governor; Appointment of Vice Chancellor in six universities of Bihar
सीएम नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने राज भवन पहुंचे थे तो सियासी महकमे में हड़कंप मच गया था। सभी राजनीतिक दल कई तरह की अटकालीन लगने लगे थे भाजपा ने तो यहां तक कह दिया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रजत सुप्रीमो लालू प्रसाद के दबाव में आ गए इसलिए राज्यपाल से मुलाकात करने गए थे। लेकिन, अब इन अटकलों पर लगाम लग गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


कुलपतियों की नियुक्ति पर विचार विमर्श किया गया
बताया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुलपतियों की नियुक्ति पर विमर्श करने के लिए राज्यपाल के पास गए थे। यह मुलाकात पहले से ही तय थी। मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री विजय चौधरी और उनके प्रधान सचिव दीपक कुमार भी थे। 40 मिनट के इस मुलाकात में सीएम नीतीश कुमार और राज्यपाल और लेकर के बीच बिहार के विश्वविद्यालय में कुलपतियों की नियुक्ति पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह नए वीसी इन विश्वविद्यालयों में नियुक्त किए गए
इसके बाद जानकारी मिली कि बिहार के छह विश्वविद्यालय में नए कुलपतियों की नियुक्ति की गई है। जयप्रकाश विश्वविद्यालय (छपरा) में प्रो. प्रर्मेंद्र कुमार बाजपेई को कुलपति बनाया गया है। वहीं बीआरए विश्वविद्यालय (मुजफ्फरपुर) में प्रो. दिनेश चंद्र राय, ललित नारायण मिश्र मिथिला विश्वविद्यालय (दरभंगा) में प्रो. संजय कुमार चौधरी, दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रो. लक्ष्मी निवास पांडे, बीएन मंडल विश्वविद्यालय (मधेपुरा) में प्रो. विमलेंदु शेखर झा और आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में प्रो. शरद कुमार यादव को कुलपति बनाया गया है। राज्यपाल के निर्देश पर प्रधान सचिव राबर्ट एल. चोंग्थू की ओर से मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई। इन नवनियुक्ति कुलपतियों का का कार्यकाल तीन साल का होगा। 

चार कुलपति बिहार से बाहर कार्यरत हैं
छह विश्वविद्यालय में नियुक्त किए गए कुलपतियों में चार कुलपति बाहर के राज्य में कार्यरत हैं। इनमें प्रो. लक्ष्मी निवासी पांडेय केंद्रीय संस्कृत विवि मुंबई में प्रोफेसर हैं। वहीं प्रो. प्रमेंद्र कुमार बाजपेई गुरु घासीदास केंद्रीय विवि विलासपुर में प्रोफेसर हैं। प्रो. दिनेश चंद्र राय बनारस हिन्दू विवि में प्रोफेसर हैं। वहीं प्रो शरद कुमार यादव पं. दीनदयाल उपाध्याय, वेटनरी विवि, मथुरा में प्रोफेसर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed