{"_id":"64fbe60277256b5f4103bf9b","slug":"medical-emergency-increasing-in-bihar-dengue-patients-dm-will-organize-blood-donation-camps-every-week-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Medical Emergency : बिहार में डेंगू का हाल देख सभी डीएम को चिट्ठी; हर हफ्ते रक्तदान शिविर लगाना सुनिश्चित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Medical Emergency : बिहार में डेंगू का हाल देख सभी डीएम को चिट्ठी; हर हफ्ते रक्तदान शिविर लगाना सुनिश्चित करें
Sat, 09 Sep 2023 08:56 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 09 Sep 2023 08:56 AM IST
सार
Bihar News : बिहार में डेंगू का डंक बुरी तरह फैला हुआ है। राजधानी समेत राज्य के प्राय: सभी शहरों में लगातार केस आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को हालात को देखते हुए हर हफ्ते रक्तदान शिविर सुनिश्चित करने की चिट्ठी भेजी है।
विज्ञापन
डेंगू बुखार के मामले
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरे बिहार में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पटना सहित कई जिलों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसको लेकर राज्य सरकार ने पत्र जारी किया है जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले के सभी जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिए गये हैं कि प्रत्येक सप्ताह रक्तदान शिविर लगाकर लोगों से रक्तदान करने की अपील करें।
क्या लिखा है पत्र में
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पत्र जारी किया है जिसमें राज्य के सभी डीएम को डेंगू के मद्देनजर आरडीपी की उपलब्धता के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है। पत्र में लिखा है कि मरीजों की संख्या में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है जिसको देखते हुए सभी जिलों में मरीजों के उपचार के लिए रक्त केन्द्रों में आरडीपी का उपलब्ध होना आवश्यक है। इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए नियमित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाय जिससे डेंगू के मरीजों का समुचित इलाज किया जा सके।