फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Married woman strangled to death for dowry in Bettiah, Bihar

Bihar: बेतिया में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, आरोपी फरार; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 20 Nov 2023 03:44 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 03:44 PM IST
सार

बिहार के बेतिया में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा, आरोपी हत्या के बाद फरार हो गया है।

विज्ञापन
Married woman strangled to death for dowry in Bettiah, Bihar
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

विस्तार

बिहार में दहेज के नाम पर हत्या का मामला सामने आया है। बेतिया में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने एक लाख रुपए और बुलेट बाइक की मांग की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है। मृतका की पहचान शहनाजा खातून के रूप में की गई है। 
विज्ञापन


परिजनों का आरोप, दहेज के लिए की हत्या
रामनगर थाना क्षेत्र के बरवा बजरिया गांव की रहनी वाली शहनाजा खातून की शादी इस वर्ष फरवरी में असकली मियां के साथ हुई थी। इस दौरान लड़की के पिता ने बेटी को कई उपहारों के साथ विदा किया था। परिजनों के मुताबिक, ससुराल पक्ष लगातार बाइक और एक लाख रुपये देने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नरकटियागंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर सोमवार पोस्मार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी हैं। 
Married woman strangled to death for dowry in Bettiah, Bihar
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed