{"_id":"65214480ada168ae3703ce46","slug":"married-woman-murdered-in-gaya-maternal-family-said-killed-for-dowry-in-laws-said-electrocuted-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गया में विवाहिता की हत्या, मायके वाले बोले- दहेज के लिए मार डाला, ससुराल वालों ने कहा- करंट लगा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गया में विवाहिता की हत्या, मायके वाले बोले- दहेज के लिए मार डाला, ससुराल वालों ने कहा- करंट लगा था
Sat, 07 Oct 2023 05:14 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 07 Oct 2023 05:14 PM IST
सार
Gaya News : मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता को लगातार प्रताड़ित करने लगे। शनिवार को विवाहिता के पिता को बताया गया कि आपकी बेटी को करंट लग गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र के इमलियाचक मोहल्ले में गला दबाकर एक विवाहिता की हत्या की कर दी गई है। इतना ही नहीं साक्ष्य छिपाने के लिए हत्यारे शहर के विष्णुपद श्मशानघाट में दाह-संस्कार करने चले गए थे। विवाहिता के पिता की शिकायत पर रामपुर थाने की पुलिस ने चीता पर से शव को बरामद किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
ससुराल वाले बोले- करंट लग गया था
मिली जानकारी के मुताबिक जिले के परैया थाना क्षेत्र के ईटवा गांव के रहने वाले अर्जुन पासवान अपनी बेटी सुषमा देवी की शादी बीते साल रामपुर थाना क्षेत्र के इमलियाचक मोहला के रहनेवाले जितेन्द्र पासवान का बेटा धर्मेन्द्र पासवान से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता को लगातार प्रताड़ित करने लगे। शनिवार को विवाहिता के पिता को बताया गया कि आपकी बेटी को करंट लग गया है। जब विवाहिता के घर वाले ससुराल पहुंचे तो घर में कोई नहीं था। आसपास लोगों ने बताया कि सभी लोग श्मशान घाट गए हुए है। वहां पहुंच कर लड़की के पिता ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
दहेज के लिए बेटी को गलादबा कर मार डाला
मृत विवाहिता के पिता अर्जुन पासवान के शिकायत पर रामपुर थाने की पुलिस छानबीन करने विष्णुपद श्मशानघाट पहुंची तो पुलिस देखकर लोग भाग खड़े हुए है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। लड़की के पिता का आरोप है कि दहेज के लिए बेटी को गलादबा कर मार डाला। इस संबंध में रामपुर थाने की पुलिस ने कहा है कि मृत विवाहिता के पिता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमें मृत विवाहिता के पति धर्मेंन्द्र पासवान, ससुर जितेन्द्र पासवान समेत अन्य का नाम शामिल है। मायके वालों का कहन है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन