{"_id":"64c3e16ac6b68f5b530c71b7","slug":"married-woman-disappeared-from-her-in-laws-house-in-aurangabad-village-youth-accused-of-abducting-her-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ससुराल से गायब हुई विवाहिता, गांव के युवक पर भगा ले जाने का आरोप; आरोपी के परिवार को काट डालने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ससुराल से गायब हुई विवाहिता, गांव के युवक पर भगा ले जाने का आरोप; आरोपी के परिवार को काट डालने की धमकी
Fri, 28 Jul 2023 09:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 28 Jul 2023 09:10 PM IST
सार
Bihar News: पीड़ित परिवार के मुखिया राजकुमार रजक ने बताया कि इसी बीच विवाहिता के पिता मेरे बेटे पर ही अपनी बेटी को भगाने का आरोप लगाकर लगातार धमकी दे रहे हैं। एक सप्ताह से पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कहा जा रहा है कि बेटी नहीं मिली तो पूरे परिवार को काट कर फेंक देंगे।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने पुलिस से प्राण रक्षा की गुहार लगाई है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के औरंगाबाद में ससुराल से गायब एक विवाहिता के मायके वालों ने अपने गांव के ही एक युवक पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए उसके परिवार को सीधी धमकी दी है। मायके वालों ने कहा कि अगर बेटी नहीं मिली तो पूरे परिवार को काट कर फेंक देंगे। धमकी मिलने के बाद पूरा परिवार डर से गांव से कूच कर गया है। वे लोग एक दूसरे गांव में छिप कर रह रहे हैं। युवक के परिवार ने पुलिस से भी प्राण रक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही गोह थाना की पुलिस को एक अभ्यावेदन भी दिया है। मामला गोह थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मामले में पीड़ित परिवार के मुखिया राजकुमार रजक ने थाने में दिए आवेदन में कहा कि उनके गांव के ही नागेंद्र गुप्ता की बेटी अपने ससुराल से गायब है। वहीं, उनका बेटा सन्नी कुमार भी 24 जुलाई से घर से गायब है। उन्हें भी नहीं पता कि उनका बेटा कहां है। बेटे की वे खोजबीन भी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कुछ भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
राजकुमार ने बताया कि इसी बीच विवाहिता के पिता मेरे बेटे पर ही अपनी बेटी को भगाने का आरोप लगाकर लगातार धमकी दे रहे हैं। एक सप्ताह से पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कहा जा रहा है कि बेटी नहीं मिली तो पूरे परिवार को काट कर फेंक देंगे। जान से मारने की धमकी की वजह से उन्होंने पूरे परिवार के साथ गांव और घर छोड़ दिया है। प्राण रक्षा के लिहाज से पूरा परिवार दूसरे गांव में रह रहा है। पीड़ित परिवार ने गोह पुलिस से परिवार की जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मामले में गोह थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि शिकायत का आवेदन मिला है। मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।