फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   married woman burnt four member of her family pouring petrol in Darbhanga

इंतकाम ने ली चार जिंदगियां: खुद के साथ विवाहिता ने परिवार के चार लोगों को पेट्रोल डालकर जलाया, जानें क्यों उठाया ऐसा कदम

Sat, 14 May 2022 08:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 14 May 2022 08:45 PM IST
सार

बिहार के दंरभंगा में पति की पहली शादी से नाराज विवाहिता ने शनिवार सुबह खुद पर और सास, पति सहित सौतन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में सभी लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
married woman burnt four member of her family pouring petrol in Darbhanga
बिहार पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार के दरभंगा में शनिवार को पति की दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी ने बदला लेने के लिए ऐसा खतरनाक कदम उठाया, जिसे सोंचकर ही रूह कांप उठेगी। यहां के बिरौल कस्बे के शेखपुर टोला मोहल्ले में रहने वाले मोहम्मद खुर्शीद आलम की पहली पत्नी ने शनिवार सुबह कथित तौर पर मोहम्मद खुर्शीद आलम उसकी दूसरी पत्नी और सास और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में चारों लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


इंतकाम ने ले ली जान
बिरौल अनुमंडल के पुलिस अधिकारी मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि मृतक मोहम्मद खुर्शीद आलम  की शादी गुलशन खातून  से हुई थी। उन दोनों के कोई संतान नहीं थी। संतान की चाह में मोहम्मद खुर्शीद आलम ने दो साल पहले रोशन खातून से शादी की थी। जिसके बाद वह अब गर्भवती हो थी। वहीं, मोहम्मद खुर्शीद आलम की दूसरी शादी को लेकर उसका पहली पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था। गुलशन कई बार खुर्शीद को इसको लेकर बुरे अंजाम की चेतावनी भी दे चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह गुलशन ने सुबह खुद पर और परिवार के अन्य सदस्यों पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने दी जानकारी
बिरौल अनुमंडल के पुलिस अधिकारी मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस इलाज के लिए सबको बिरौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। इलाज के दौरान, सास जुबैदा और रोशन ने बिरौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया, जबकि आलम और गुलशन की दरभंगा मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। बिरौल अनुमंडल के पुलिस अधिकारी मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि मामले में आगे की जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed