{"_id":"5968957b4f1c1be70b8b4761","slug":"maoists-killed-a-family-on-suspicion-of-being-police-informers-in-jamui","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुखबिरी के शक में माओवादियों ने पूरे परिवार को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुखबिरी के शक में माओवादियों ने पूरे परिवार को मौत के घाट उतारा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 14 Jul 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के जमुई में शुक्रवार का सूरज एक परिवार के लिए अंधेरा लेकर आया। पुलिस का मुखबिर होने के शक में माओवादियों ने एक पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। परिवार में तीन लोग मौजूद थे, जिन्हें माओवादियों ने बड़ी बेरहमी से मार डाला।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सभी मृतकों के शरीर पर चोर के गंभीर निशान है, जिससे पता चलता है कि उनकी हत्या से पहले उन्हें काफी पीटा गया। हत्या के लिए पत्थर और डंडे का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
जमुई के एसपी जयंत कांत ने बताया कि मृतकों की पहचान बजरंगी कोड़ा, शिव कोड़ा और मीना देवी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हमें शव कुकुरझाप बांध के पास मिला। उनके शव के पास से एक लाल चिट्ठी मिली है, जिसमें हत्या की जिमेदारी ली गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस ने माओवादियों के इलाके में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो माओवादियों ने शिव कोड़ा के परिवार पर नजर बना रखी थी, उन्हें शक था कि यह लोग माओवादियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाते हैं। इस सिलसिले में उन्होंने शिव के परिवार को धमकी भी दी थी, लेकिन पुलिस ने उस वक्त कोई कार्रवाई नहीं की थी।