{"_id":"28b9fbbd73cf6b0b116cb49a4e4f17b0","slug":"maoists-blast-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"माओवादियों ने गया के पास रेलवे ट्रैक उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माओवादियों ने गया के पास रेलवे ट्रैक उड़ाया
गया/ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2013 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गया-मुगलसराय रेलखंड के परैया और दुरारू स्टेशन के बीच माओवादियों ने शुक्रवार देर रात रेलवे ट्रैक को विस्फोट कर उड़ा दिया। घटना जिस समय हुई उसी समय वहां से राजधानी एक्सप्रेस का पायलट इंजन गुजरा था।
विज्ञापन
विस्फोट के बाद से रूट की सभी ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया है। सूत्रों के अनुसार माओवादी कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस को निशाना बनाना चाहते थे।
राजधानी एक्सप्रेस का पायलट इंजन गया-मुगलसराय रेल खंड के परैया और दुरारू स्टेशन के बीच जा रहा था। उसके गुजरने के कुछ मिनट बाद डाउन लाइन के रेलवे ट्रैक पर माओवादियों ने बम विस्फोट किया।
विज्ञापन
पायलट इंजन के चालक ने विस्फोट की सूचना गया रेलवे स्टेशन पर दी। वहां से सूचना मुगलसराय मंडल को दी गई। इसके बाद मंडल अधिकारियों के आदेश पर अप और डाउन सभी गाड़ियों को जहां-तहां रोक दिया गया।
विज्ञापन