बिहार पुलिस का खुलासा: पश्चिमी चंपारण में जहरीली शराब पीने से हुई 16 लोगों की मौत, हिरासत में 5 लोग
पश्चिमी चंपारण में दो-तीन दिन के दौरान जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में लगातार हो रही लोगों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। अब तक जिले में 16 लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। इस मामले में लौरिया के एसएचओ सहित तीन अन्य को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, चंपारण में 16 लोगों की मौत की वजह साफ नहीं हो पा रही है। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। कुछ लोगों का कहना है कि यह मौतें जहरीली शराब पीने के कारण हुई हैं।
Bihar | A total of 16 persons have been arrested in the case where at least 12 died due to consumption of poisonous/spurious liquor in Champaran: District Public Relations Office, Bettiah, West Champaran
— ANI (@ANI) July 17, 2021विज्ञापन
स्थानीय लोग कुछ कहने के लिए तैयार नहीं
इधर, पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा, 'हमें बताया गया है कि पिछले दो से तीन दिनों में आठ लोगों की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई है। मृतकों के परिवार और न ही ग्रामीणों ने शराब के सेवन का उल्लेख किया है। ग्रामीण जहरीली शराब को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने मरने वालों के परिजनों समेत करीब 40 लोगों के बयान लिए, लेकिन इन सभी ने शराब के सेवन से इनकार किया है।' उन्होंने आगे कहा कि अब एफआईआर दर्जकर जांच की जा रही है। इसके अलावा डिप्टी सीएम रेणू देवी ने भी 16 लोगों की मौत के मामले पर बयान दिया है। उनका कहना है कि मामले में जांच जारी है, लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई बात करने के लिए तैयार नहीं है।
बताते चलें कि कि बीते दिनों लौरिया ब्लॉक के देउरवा में आठ लोगों की मौत हो गई और जल्दबाजी उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ पूछताछ के बाद चली गई। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों ने मंगलवार (13 जुलाई) को शराब पी थी और उसके बाद ही तबीयत खराब हो गई। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई। हालांकि, जिला प्रशासन अभी इस मामले को लेकर कुछ भी कहना ठीक नहीं समझ रहा है।