फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   many died rain storm weather forecast rain alert weather news Patna Bihar News

बिहार में तेज बारिश और आंधी से भीषण तबाही: पटना समेत कई जिलों में नौ लोगों की मौत; सीएम ने जताया दुःख

Fri, 08 May 2026 07:50 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Fri, 08 May 2026 07:50 PM IST
सार

Bihar : तेज बारिश और आंधी ने आज पटना में काफी नुकसान किया है। तेज आंधी में एक विशाल पेड़ गिर गया, जिसमें पांच लोग दब गए। उसमें एक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पूरे बिहार में नौ लोगों की मौत हो गई। सीएम ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
many died rain storm weather forecast rain alert weather news Patna Bihar News
पेड़ गिरने से सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में आज तेज बारिश और आंधी से भीषण तबाही मचाई। कई जगह अब भी जाम की स्थिति बनी हुई है। आलम यह है कि पूरे पटना की लगभग सभी सड़कें जाम हैं और उन सड़कों पर गाड़ियों की रफ़्तार पर ब्रेक लग गया है। वहीं पटना में पेड़ के नीचे छह लोग दब गए, जिसमें दो की मौत हो गई। मृतक की पहचान गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के यारपुर निवासी गुड्डू राम के पुत्र अभय कुमार (24) के रूप में की गई है। पहली घटना गर्दनीबाग़ में हुई, वहीं दूसरी घटना देशरत्न मार्ग (आईपीएस मेस) के पास की है, जहां वृक्ष की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: पटना में आंधी-बारिश से तबाही, कई जगह पेड़ गिरे, दबने से एक की मौत; बिहार के 14 जिलों में अलर्ट
विज्ञापन


मीट खरीदने निकला था घर से 
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अभय मीट खरीदने जा रहा था। तभी आंधी के साथ तेज बारिश होने लगी। बारिश और आंधी शुरू होते ही वह सामने फ़ास्ट फूड की दूकान में चला गया।  आंधी इतनी जबर्दस्त थी कि वह जिस फूटकर दूकान में भींगने से बच रहा था उसी दूकान के पीछे स्थित एक विशाल पेड़ गिर गया।  पेड़ के गिरने से न सिर्फ फास्ट फूड की दूकान क्षतिग्रस्त हो गई, बल्कि सड़क के उस पार तक के दूकान को तहस-नहस कर दिया।  पूरा का पूरा सड़क भी जाम हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Politics: तेजस्वी यादव का 'इंतजाम' हो गया! कुर्सी पर बैठने के बाद NDA सरकार के मंत्री ने क्या बता दिया?

चार लोगों को सकुशल बाहर निकाला 
पेड़ गिरते ही आसपास के लोग चीखने-चिल्लाने लगे। वहीं एक दुकानदार दौड़ते हुए गर्दनीबाग थाना पहुंचा और पेड़ के नीचे पांच लोगों के दबने की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही गर्दनीबाग थाना कि पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद चार लोगों को सकुशल बाहर  निकाल लिया गया, जबकि एक शख्स की मौत हो गई।  हालांकि उसे पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।   

many died rain storm weather forecast rain alert weather news Patna Bihar News
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सात  लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
वज्रपात, आंधी-तूफान और तेज वर्षा के कारण राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में नौ लोगों की मौत हो गई। जिन जिलों में यह घटना हुई है उनमें पटना सहित भोजपुर, समस्तीपुर, वैशाली और पूर्वी चंपारण शामिल हैं। बिहार में सात लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

विदित हो कि वज्रपात से भोजपुर में एक, पटना में एक, समस्तीपुर में एक और पूर्वी चंपारण में एक तथा आंधी-तूफान और तेज बारिश से पेड़ गिरने के कारण दबकर पटना में 02 एवं वैशाली में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed