खुद दो सीटों से लड़ेंगे मांझी, घोषित की 20 सीटें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा ने जहां अपने 20 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है वहीं 3 सीटों की मांग और बढ़ा दी है।
मांझी ने भाजपा से मांग की है कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए 3 और सीटें दी जाएं। उनका कहना है कि 3 सीटें मिलने के बाद ही ये बैलेंस होगा। मांझी ने प्रेस कॉंफ्रेंस में कहा कि जो 20 सीटें उन्हें चुनाव लड़ने के लिए मिली हैं उनमें से भी कुछ पर अभी विवाद है।
जिसमें उन्होंने दीघा सीट का जिक्र किया। मांझी ने इससे पहले 13 सीटों का ऐलान कर दिया था। आज उन्होंने बची हुई 7 सीटों पर भी टिकटों की घोषणा कर दी।
ये हैं सीटों का बंटवारा
इसके अलावा मांझी ने उन पांच नामों की भी घोषणा कर दी जिन्हें भाजपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ना है। वहीं, मांझी खुद दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। जिसमें मखदुमपुर और इमामगंज शामिल हैं।
आज हुई घोषणाओं में शिवहर सीट से लवली आनंद, बेला से शारीम अली, जोकीहाट से जेबा खातून, शेरघाटी से कृष्णा यादव, मसौढी़ से नूतन पासवान, सिंघेसर से मंजू देवी और इमामगंज से खुद जीतनराम मांझी चुनान लड़ेंगे।
इससे पहले 13 लोगों की सूची में कुटुंबा से संतोष कुमार सुमन, फुलवारी शरीफ से राजेश्वर मांझी, दरभंगा ग्रामीण से नौशाद अहमद, घोसी से राहुल कुमार, महुआ से रवीन्द्र कुमार, खगड़िय़ा से राजेश चौधरी, वैशाली से वृषिण पटेल, काटी से अजीत कुमार, हथुआ से महाचंद्र सिंह, तारापुर से शकुनी चौधरी, मखदुमपुर से जीतन राम मांझी, टिकारी से अनिल कुमार को टिकट दिया गया है।