फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   manjhi's grandson booked on wife's murder

मांझी के नाती ने स्वीकारा, 'मैने ठिकाने लगाया पत्नी का शव'

Tue, 22 Dec 2015 10:57 PM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
manjhi's grandson booked on wife's murder

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के दामाद और नाती को पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मांझी के नाती विक्की ने अपनी पत्नी की मौत की बात स्वीकार कर ली है।

विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों विक्की के ससुर रामदेव मांझी ने बेटी सोनी कुमारी की हत्या का आरोप लगाते हुए मांझी की बेटी सुनैना सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमे के आधार पर मंगलवार को सोनी के पति विक्की और ससुर योगेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में विक्की ने स्वीकार किया कि पत्नी सोनी की मौत के बाद उसने नदी किनारे उसके शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुपचाप नदी किनारे किया शव का अंतिम संस्कार

manjhi's grandson booked on wife's murder

क्षेत्र के आईजी कुंदन कृष्‍णन ने बताया कि विक्की ने पत्नी सोनी की मौत की बात स्वीकार कर ली। विक्की के अनुसार उसकी पत्नी सोनी ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उन्होंने शव को चुपचाप ठिकाने लगाने के लिए नदी किनारे उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

विक्की को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की थी। विक्की ने बताया कि आपसी झगड़े के बाद सोनी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। इसके बाद उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके शव को ठिकाने लगाने की सोची।

दोनों उसके शव को बिना पुलिस और सोनी के परिजनों को सूचना दिए फाल्गू नदी के किनारे ले गए। इसके बाद वहीं उसके शव को चिता के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पिता पुत्रों को जेल भेज दिया। मामले में सोनी के पिता की ओर से मांझी की बेटी सुनैना के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन पुलिस ने फिलहाल उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed