फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Man shoe thrown at nitish kumar

बिहारः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जूता फेंका

Thu, 28 Jan 2016 04:50 PM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
Man shoe thrown at nitish kumar

बिहार में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक युवक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जूता उछाल दिया। जिससे मुख्यमंत्री बाल बाल बच गए। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ही आरोपी युवक परवेज कुमार राय को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


वाकया पटना के बख्तियारपुर इलाके का है, जहां गुरुवार दोपहर 2 बजे के करीब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वतंत्रता सेनानियों की याद में आयोजित कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता सेनानी शील भद्र यजी के स्वतंत्रता की लड़ाई में दिए गए योगदान को याद करने के लिए किया गया था।
विज्ञापन


इसी दौरान नीतीश कुमार भीड़ को संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री हाल ही में बिहार में शराब बंदी की घोषणा का जिक्र कर रहे थे, इसी बीच भीड़ से निकले 25 वर्षीय परवेज कुमार राय ने अचानक अपना जूता निकालकर मुख्यमंत्री की ओर उछाल दिया। जूता मंच से कुछ पहले ही गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा व्यवस्‍था से नाखुश था युवक

Man shoe thrown at nitish kumar

अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरातरफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पटना के एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि परवेज को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

उसने पुलिस को बताया कि वह बिहार की शिक्षा व्यवस्‍था से खुश नहीं था इसलिए उसने मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह नाराजगी जताई।

बता दें कि इससे पूर्व चुनावों के दौरान भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ऐसे ही वाकये से दो चार होना पड़ा था जब एक चुनावी रैली के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें जूते और चप्पल दिखाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed