फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   man detained for threatening to kill nitish

नीतीश की हत्या की दी थी धमकी, गिरफ्तार

Sun, 15 Sep 2013 08:53 PM IST
एजेंसी/पटना
एजेंसी/पटना Updated Sun, 15 Sep 2013 08:53 PM IST
विज्ञापन
man detained for threatening to kill nitish

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाले एक विक्षिप्त व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने बताया कि इस व्यक्ति का नाम भीमसेन मिश्रा है और इसे पुलिस ने वीरचंद पटेल मार्ग पर स्थित जदयू के प्रदेश कार्यालय के पास से शनिवार को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार के दौरान मुख्यमंत्री को जान से मारने की बात लिखा एक पोस्टर चिपकाते हुए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूछताछ के दौरान भीमसेन ने पुलिस को बताया कि वह मुख्यमंत्री आवास में आयोजित जनता दरबार में पहले भी कई बार जा चुका है।

उन्होंने कहा कि पटना के मनेर थाना अंतर्गत छितनाव गांव निवासी भीमसेन मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है, इसलिए उसे चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed