फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Man brutally thrashed for stealing goat in Nalanda

Bihar News : चोरी के आरोप में युवक की बेरहमी से पिटाई; अस्पताल ले जाते समय मौत, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 17 Aug 2023 03:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 17 Aug 2023 03:11 PM IST
सार

बकरी चोरी के शक में युवक को बेरहमी से मारपीट कर गांव के बाहर छोड़ गए ग्रामीण। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई मौत।

विज्ञापन
Man brutally thrashed for stealing goat in Nalanda
इसलामपुर थाना। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ानगर मोहल्ले के रविदास टोला में बुधवार की रात बदमाशों ने एक युवक को घर से बुलाकर मारपीट कर फरार हो गए। होश आने के बाद जख्मी हालत में युवक किसी तरह से घर पहुंचा। परिवार वाले उसे अस्पताल ले जाने लगे, जहां रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पटना जिले के पोस्टल पार्क रोड नंबर 11, रामबाबू दास का (31) वर्षीय पुत्र उपेंद्र दास के रूप में हुई है। वो अपने ससुराल बूढ़ानगर में ही रह रहा था।
विज्ञापन


मृतक का साला बूढ़ानगर निवासी विनीत कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व शहर के पटना रोड से एक बकरी चोरी हुई थी। उसे बूढ़ानगर मोहल्ले में बेच दिया गया था। बकरी खोजने के दौरान उसके मालिक को बूढ़ानगर मोहल्ले में बंधा पाया गया। बकरी मालिक आरोपी चोर की खोजबीन करने लगा। इसी बीच बुधवार की रात आरोपी उपेंद्र दास को कुछ लोग बुलाकर पासवान टोली में ले गए, जहां बकरी चोरी के आरोप लगाते हुए बेरहमी से मारपीट कर गांव के बाहर छोड़ दिया गया। कुछ देर बाद घायल युवक जख्मी हालत में घर पहुंचा। घर वाले उसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस्लामपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के सूचना पर पुलिस गांव पहुंची, जहां युवक के ससुराल में उसका शव पड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed