{"_id":"67bac8dd0df015a37c074f0e","slug":"mahakumbh-2025-three-killed-in-road-accident-in-kaimur-scorpio-collides-with-truck-on-nh-jamui-lakhisarai-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025: भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, कुंभ से लौट रहे सात लोग, एनएच पर ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh 2025: भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, कुंभ से लौट रहे सात लोग, एनएच पर ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो
Sun, 23 Feb 2025 12:36 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:36 PM IST
सार
कैमूर पुलिस ने बताया कि दिल्ली से कोलकाता जोड़ने वाली एनएच दो पर स्कॉर्पियो ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हाे गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के कैमूर जिले में भीषण सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोगों की हालत गंभीर है। सभी लोग कुंभ स्नान कर प्रयागराज से लौट रहे थे। रविवार सुबह कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली के पास एनएच 19 पर खड़े कंटेनर ट्रक में इनकी स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोगों की हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
चार लोग घायल हो गए
पुलिस और एनएचएआई की टीम सभी घायलों को उपचार कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया जहां से सभी को सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया। कैमूर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली से कोलकाता जोड़ने वाली एनएच दो पर सड़क हादसे में तीन की मौत जबकि चार घायल हुए हैं। वहीं सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया गया घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
दो की पहचान नहीं हुई
मरने वालों में एक की पहचान लखीसराय जिले के एटा गांव निवासी नारायण मंडल की पत्नी मीरा देवी (50) के रूप में हुई। दो अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों में धनबाद के सीकरी गांव निवासी सुभाष कुमार की पत्नी सूची देवी (55), स्कॉर्पियो चालक जमुई निवासी मोहम्मद कौशल (52), धनबाद के सीकरी गांव के रंजीत पासवान की पत्नी सुधा देवी (35) और लखीसराय के एटा गांव निवासी नारायण मंडल की बेटी सोनी कुमारी (22) शामिल है। घटना के बाद पुलिस ने मरने वाले के परिजनों को सूचना दे दी है। आगे की कार्रवाई में जुट गई है।