फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Magic car returning from Tilak ceremony in Arrah collided with uncontrolled tractor; about 15 people injured

Bihar: तिलक समारोह से लौट रही मैजिक गाड़ी और अनियंत्रित ट्रैक्टर में आमने-सामने की टक्कर; करीब 15 लोग घायल

Sat, 24 Jun 2023 11:55 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 24 Jun 2023 11:55 AM IST
सार

आरा में सिकरहट्टा थाना मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने मैजिक गाड़ी में टक्कर मार दी। इस हादसे में करीब 15 लोग बुरी तरह घायल हो गए। इनमें मैजिक गाड़ी के ड्राइवर समेत तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Magic car returning from Tilak ceremony in Arrah collided with uncontrolled tractor; about 15 people injured
अस्पताल में इलाज के दौरान घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के आरा में तिलक समारोह से लौट रही सवारियों से भरी एक  मैजिक गाड़ी और अनियंत्रित ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें मैजिक गाड़ी के ड्राइवर समेत तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं, दुर्घटना में घायल अन्य लोगों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना सिकरहट्टा थाना मोड़ के पास की है। घायलों की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के बडार गांव निवासी शिवकुमार पासवान (60), भरत पासवान (65), छट्ठू राम (63) और घायल बच्चों में नीरज कुमार, प्रियांशु कुमार, प्रिंस कुमार, गणेश कुमार, रंजन कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चरपोखरी थाना क्षेत्र के बडार गांव निवासी सुरेश पासवान की बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए मैजिक गाड़ी पर सवार होकर पीरों थाना क्षेत्र के अमरुआ गांव में शुक्रवार को गए हुए थे। तिलक चढ़ाने के बाद सभी लोग वापस मैजिक गाड़ी से अपने घर बडार आ रहे थे। इसी बीच सिकरहट्टा थाना मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मैजिक गाड़ी में टक्कर मार दी। इस हादसे में मैजिक गाड़ी में सवार बुजुर्ग-बच्चों समेत करीब 12 से 15 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए सभी घायल लोगों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां फिलहाल सभी का इलाज चिकित्सक की देखरेख में चल रहा है। जबकि मैजिक गाड़ी के चालक सहित तीन लोगों को हालत गंभीर देखते हुए आरा सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed