{"_id":"606d500c8ebc3e59176b853c","slug":"madhubani-murder-case-main-accused-arrested-fir-caste-riots-accused-are-18-brahmins-13-rajputs-biahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुबनी हत्याकांड: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, होली के दिन एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुबनी हत्याकांड: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, होली के दिन एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हुई थी हत्या
Wed, 07 Apr 2021 11:54 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मधुबनी जिले में होली के दिन पांच लोगों की हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी नवीन झा को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, अभी प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी की जानकारी दी जा सकती है। इस हत्याकांड से जुड़े दो और आरोपितों की गिरफ्तारी की भी सूचना मिल रही है।
होली के दिन यानी 29 मार्च को मधुबनी के बेनीपट्टी के महमदपुर गांव में एक ही परिवार के पांच भाइयों की हत्या कर दी गई थी। इसमें एक पक्ष के 10-12 लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर दिनदहाड़े गोलियां बरसा दी। इस घटना में दूसरे पक्ष के तीन लोगों की मौत घटनास्थल से अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई थी। जबकि दो अन्य घायलों की मौत इलाज के दौरान हो गई। इस हत्याकांड में एक ही परिवार के तीन सहोदर भाई और उनके दो चचेरे भाई की मौत हो चुकी है।
तेजस्वी का आरोप, भाजपा विधायक आरोपियों को दे रहे संरक्षण
मधुबनी हत्याकांड के बाद बिहार की राजनीति में जातीय उफान देखा जा रहा है। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हत्याकांड के पीड़ितों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हैं। सरकार की एक नहीं चलती है। कहते हैं कि बिहार में सुशासन की सरकार है। क्या यही सुशासन है? दिनदहाड़े अंधाधुध फायरिंग कर पांच लोगों की हत्या कर दी गई। एक घायल जीवन व मौत से जूझ रहा है और सरकार अब तक पीड़ित परिवारों के लिए दो शब्द सांत्वना के भी नहीं दे पाई। इस दौरान उन्होंने पुलिस और प्रशासन के साथ भाजपा के स्थानीय विधायक पर भी अभियुक्तों को संरक्षण देने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
नीतीश कुमार बोले, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हत्याकांड पर कहा कि मामले की जांच जारी है। मामले की सुनवाई तेजी से कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।