फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lover couple of brother-in-law and sister-in-law found hanging on a tree in Banka

Bihar: बांका में देवर-भाभी के शव पेड़ से लटके मिले, गांव में फैली सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sat, 08 Apr 2023 04:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 08 Apr 2023 04:08 PM IST
सार

बांका जिले के बरगुनिया गांव में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले हैं। दोनों रिश्ते में देवर और भाभी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सुईया थाना पुलिस ने पेड़ से लटके शव बरामद किए और पीएम के लिए भेज दिए। इस घटना को आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।

विज्ञापन
Lover couple of brother-in-law and sister-in-law found hanging on a tree in Banka
मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बांका जिले में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले, दोनों रिश्ते में देवर और भाभी बताए जा रहे हैं। यह मामला सुईया थाना क्षेत्र के बरगुनिया गांव का है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सुईया थाना पुलिस ने शनिवार को पेड़ से लटके शव बरामद किए। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले तो नदी किनारे कटहल के एक पेड़ पर महिला और युवक के शव लटके मिले। सूचना पर धनुबसार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भोला यादव और सुईया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने शव को नीचे उतरवा कर पहचान करवाई। मृतक युवक बरगुनिया गांव के जागो दास का बेटा रघुवर दास (22) बताया गया, जबकि मृत महिला की पहचान मुकेश दास की पत्नी सविता देवी (28) के रूप में की गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों दूर के रिश्ते से देवर और भाभी थे। सविता को रघुवर से प्यार हो गया था। जब से रघु दास की शादी झाझा थाना क्षेत्र के धवाना गांव में तय हो गई। तब से दोनों बीच-बीच में घर से फरार हो जाते थे। शनिवार को लड़के का तिलक होना था, लेकिन शनिवार अहले सुबह दोनों फांसी के फंदे पर लटकते मिले। इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा छा गया है। कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। सविता को एक छह साल का बेटा अंकुश कुमार और एक तीन साल की बेटी शिवानी कुमारी है। सूईया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed