फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   love jihad girriaj singh favour enactment of legislation in bihar claim it has become menace in country

बिहार में भी लव जिहाद के खिलाफ कानून लाना चाहती है भाजपा, गिरिराज ने नीतीश से कही ये बात

Sat, 21 Nov 2020 10:25 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 21 Nov 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
love jihad girriaj singh favour enactment of legislation in bihar claim it has become menace in country
गिरिराज सिंग-नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भाजपा शासित राज्य मध्यप्रदेश में जहां लव जिहाद को लेकर कानून का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। वहीं उत्तर प्रदेश भी जल्द इसे लेकर कानून लाने वाला है। हरियाणा, कर्नाटक के बाद अब भाजपा अपनी गठबंधन सरकार वाले राज्य बिहार में भी लव जिहाद कानून बनाना चाहती है। इस लेकर केंद्रीय मंत्री व बिहार के कद्दावर भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कानून बनाने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


बताया सामाजिक समरसता का विषय
सिंह ने पटना में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बिहार में भी इस तरह के कानून बनाए जाने का समर्थन किया और दावा किया कि यह विषय देश के राज्यों में परेशानी का सबब बन गया है। भाजपा नेता ने नीतीश कुमार सरकार से अनुरोध किया कि वह यह समझें कि लव जिहाद और जनसंख्या नियंत्रण जैसे मुद्दों का सांप्रदायिकता से कोई सरोकार नहीं है बल्कि ये तो सामाजिक समरसता के विषय हैं।
विज्ञापन



बोले, सभी गैर मुस्लिमों की समस्या
सिंह ने कहा कि लव जिहाद को देश के सभी राज्यों में केवल हिंदुओं में नहीं बल्कि सभी गैर-मुस्लिमों की समस्या के तौर पर देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केरल में जहां ईसाइयों की बड़ी आबादी है, वहां इस समुदाय के सदस्यों ने इस घटनाक्रम पर चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़े- लव जिहाद: गहलोत का भाजपा पर निशाना, कहा- सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने को गढ़ा शब्द


लोकसभा में बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय मंत्री ने जाहिर तौर पर साइरो-मालाबार चर्च के इन आरापों की ओर इशारा करते हुए यह टिप्पणी की कि लव जिहाद के नाम पर ईसाई लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है और मारा जा रहा है।

सिंह ने कहा कि इस समस्या को जड़ से समाप्त करना होगा और यदि बिहार में लव जिहाद को रोकने के लिए कानून लाया जाए तो अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को समझना चाहिए कि लव जिहाद को रोकना और जनसंख्या नियंत्रण का संबंध सामाजिक समरसता से है ना कि यह सांप्रदायिकता को बढ़ावा देना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed