फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Long queues seen to purchase onions from Bihar State Cooperative Marketing Union Limited counter

बिहार: पटना और आरा में सस्ते प्याज के लिए दिखी लोगों की लंबी कतारें

Sat, 30 Nov 2019 08:41 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 30 Nov 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
Long queues seen to purchase onions from Bihar State Cooperative Marketing Union Limited counter
प्याज के लिए लंबी लाइन में खड़े लोग - फोटो : ANI

प्याज की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। गुरुवार को संसद में डीएमके सांसद कनीमोझी ने शून्यकाल में पूछा कि प्याज की बढ़ती कीमतों को काबू में करने के लिए केंद्र सरकार क्या रही है। प्याज की कीमतें तीन गुना बढ़कर 100 रुपये प्रति किलों पर पहुंच गई है। जिससे कि आम आदमी के घर का बजट बिगड़ गया है। इसी बीच बिहार के पटना और आरा में सस्ते प्याज के लिए लोगों की लंबी लाइनें देखने को मिलीं।

विज्ञापन

 

बिहार की राजधानी पटना में बिहार राज्य सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (बिस्कोमॉन) के काउंटर पर लोगों की लंबी कतारें नजर आईं। यहां राज्य सरकार 35 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्याज बेच रही है। इसी तरह आरा में भी प्याज के लिए लंबी लाइनें दिखीं। यहां पर भी सरकार सस्ती दरों पर प्याज बेच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की लंबी कतारों को देखते हुए प्याज बेचने के लिए लगे काउंटर पर मौजूद अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से बचने के लिए हेलमेट पहनकर खड़ा होना पड़ा है। एक अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि 'पथराव और भगदड़ की घटनाएं हुई हैं, इसलिए यह हमारा एकमात्र विकल्प था। हमें कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है।'

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed