{"_id":"662e3ff3cb5793b9c90aa8d3","slug":"lok-sabha-vote-boycott-announced-in-darbhanga-in-fourth-phase-2024-election-bihar-news-narendra-modi-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha : चौथे चरण के लिए लोगों ने किया वोटिंग के बहिष्कार का एलान, अधिकारी ने कहा- अभी उपाय करना संभव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha : चौथे चरण के लिए लोगों ने किया वोटिंग के बहिष्कार का एलान, अधिकारी ने कहा- अभी उपाय करना संभव नहीं
Sun, 28 Apr 2024 05:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:54 PM IST
सार
Bihar: प्रथम चरण के वोटिंग में मतदान मात्र 48.23 फीसदी हुआ। चुनाव आयोग और पीएम के अपील के बाद दूसरे चरण में 58.58 फीसदी मतदान हुआ।अब तीसरे नहीं, चौथे चरण में बिहार के एक गांव के मतदाताओं ने वोट बहिष्कार करने का एलान कर दिया है। आप भी वजह जानिये।
विज्ञापन
वोट का बहिष्कार करने वाले लोग।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 48.23 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद दूसरे चरण में पहले चरण से कुछ बेहतर यानी 58.58 फीसदी मतदान हुआ। तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को है, जबकि दरभंगा में चौथे चरण का चुनाव 13 मई को होना है, लेकिन इससे पहले वहां के मतदाताओं ने वोट बहिष्कार करने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
इस वजह से किया वोट बहिष्कार का एलान
यह विरोध कुशेश्वरस्थान विधानसभा अंतर्गत समस्तीपुर लोकसभा में पड़ने वाले नवटोलिया का क्षेत्र है। मतदाताओं का कहना है कि मतदान केंद्र उनके क्षेत्र से पांच किलोमीटर दूर है। ऐसे में इस भीषण गर्मी में मतदान केंद्र तक पहुँचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए इनकी मांग है कि मतदान केंद्र को नजदीक किया जाय ताकि ये लोग मतदान कर सकें। और आगरा ऐसा नहीं किया गया तो येलोग वोट का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों की शिकायत है कि इस संबंध में इन लोगों ने संबंधित अधिकारियों से कईं बार गुहार लगाईं लेकिन इसके बाद भी मतदान केंद्र को नही बदला गया। इस मतदान केंद्र पर करीब एक हजार मतदाताओं का मतदान होता रहा है।
विज्ञापन
पंचायत कर लिया निर्णय
ग्रामीण रामचंद्र मुखिया का कहना है कि हमलोग लगातार प्रखंड के बीडीओ और स्थानीय जनप्रतिनिधियों संपर्क करके बूथ को गांव के आस-पास लाने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन किसी ने हमलोग की बात नही सुनी। उन्होंने कहा कि हमलोग को पांच किलोमीटर इस कड़ी धूप में चलकर मतदान करने जाना पड़ेगा। इस बात को लेकर ग्रामीणों ने एक बैठक बुलाई थी, जिसमें यह तय हुआ कि आगामी चुनाव में वोट बहिष्कर किया जायेगा।
विज्ञापन
क्या कहते हैं पदाधिकारी
इस संबंध में कुशेश्वरस्थान पूर्वी के बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी किशोर कुमार ने बताया कि मतदाताओं के द्वारा वोट बहिष्कार करने का एलान कर दिया है, इस बात की
जानकारी मिली है। इस मतदान केंद्र को लेकर अभी तत्काल कोई निराकरण संभव नहीं दिख रहा है। इस मामले में चुनाव आयोग का जो भी दिशा निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा।