{"_id":"662e2db3523f8197ed070e96","slug":"lok-sabha-tejashwi-yadav-targeted-bjp-2024-samrat-chaudharty-nitish-kumar-narendra-modi-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha : भाजपा पर बरसे तेजस्वी, कहा- इनके पास कोई काम नहीं, हमने नौकरी दी इनलोगों ने क्या किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha : भाजपा पर बरसे तेजस्वी, कहा- इनके पास कोई काम नहीं, हमने नौकरी दी इनलोगों ने क्या किया
Sun, 28 Apr 2024 04:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:36 PM IST
सार
Bihar : भाजपा के लोग नौकरी के बारे में, पलायन के बारे में, गरीबों के बारे में, महंगाई के बारे में, किसान की आय दुगनी करने और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के बारे में कोई भी बात नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेजस्वी यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के पास कोई काम नहीं है इसलिए ये लोग सिर्फ बेकार की बातें कहते रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग काम की बात कर ही नहीं सकता है।
विज्ञापन
नौकरी का उठाया मुद्दा
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम 5 लाख नौकरी दिए। मेरे निकलते ही पेपर लीक हो गया। एक लाख बहाली बचा हुआ है उसमें और तीन लाख नौकरी की प्रक्रिया करके हम आए हैं। तो फिर यह लोग नौकरी क्यों नहीं दे रहा है? तेजस्वी यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि एक दो नहीं बल्कि दो-दो डिप्टी सीएम बना है। और काम के नाम पर सिर्फ बकवास करता है यह लोग। घर में बंद हो जाएंगे तो मंगलसूत्र ले लेगा, तो यह कर लेगा, फलां कर लेगा, और कुछ सुने हैं यह लोग का? नौकरी के बारे में, पलायन के बारे में, गरीबों के बारे में, महंगाई के बारे में, किसान की आय दुगनी करने के मामले में, और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के बारे में भाजपा के लोग बात ही नहीं कर सकते हैं। खाली दिनभर यह बंद हो जाएगा यह खुल जाएगा।
विज्ञापन
सरकार पर लगाया नौकरी नहीं निकालने का आरोप
तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे घर के अंदर बंद हो जाने से जनता का फायदा है? या नुकसान है? मेरा भाजपा के लोगों से और मुख्यमंत्री जी से सिर्फ यही सवाल है कि मेरा जो बाकी चार लाख नौकरी जो साइन करके हम आए उस बहाली को यह लोग क्यों नहीं निकाल रहे हैं? सभी विभागों में प्रक्रियाधीन नौकरियां हैं वह निकालना चाहिए। डेढ़ साल पहले बहुमत मिला था तो डेढ़ साल में भाजपा ने क्यों नहीं नौकरी दी? या 17 साल पहले? हम 17 महीने में आए तो 5 लाख लोगों को नौकरी मिली और 3 लाख में डेढ़ लाख स्वास्थ्य विभाग में बहाली बचा हुआ है।
विज्ञापन
सड़क पर नाक रगड़े भाजपा
राहुल गांधी के इस बयान पर की राजा महाराजा का राज चलता था तब जो भी जमीन चाहिए थी वह ले लेते थे, इस बयान पर भाजपा राहुल गांधी से माफी मांगने के लिए कह रही है, इस सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि इसका कोई मतलब है? माफ़ी मांगो? मैं तो कहता हूं कि भाजपा के लोग सड़क में नाक रगड़ कर माफी मांगे जनता से साल में 2 करोड़ नौकरी देंगे कहां गया? 15 लख रुपए खाता में देंगे, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे। रगड़े, रगड़े, रगड़ना चाहिए ना। जो वादा करके 10 साल लोग वोट लिया और राज किया, राज्य और केंद्र में 17 साल से,40में से 39 सांसद क्या काम किया? धोखा दिया है इसलिए नाक रगड़ना चाहिए यह लोग को।