फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha: Samrat targeted tejaswi yadav and rahul gandhi, lalu yadav, rjd party will be out on zero.

Lok Sabha : सम्राट ने राजद और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- दोनों शहजादे अस्तित्व बचाने की लड़ रहे हैं लड़ाई

Sun, 21 Apr 2024 06:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 21 Apr 2024 06:33 PM IST
सार

Bihar : सम्राट चौधरी आज तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस के दोनों शहजादे हताश हैं और अब दोनों अपना  अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha: Samrat targeted tejaswi yadav and rahul gandhi, lalu yadav, rjd party will be out on zero.
सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 

विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि हताशा में राजद-कांग्रेस के दोनों शहजादे अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए 150 सीट का आकलन करने वाले राहुल गांधी को कांग्रेस के 15 पार करने का भी भरोसा नहीं है। अपनी अमेठी की परंपरागत सीट छोड़कर केरल के वायनाड भागे राहुल गांधी चुनाव परिणामों को लेकर कितने हताश है, इसका अंदाजा उनके बयानों को सुनकर लगाया जा सकता है।

लालू परिवार जीरो पर होगा आउट 
सम्राट चौधरी ने लालू परिवार भी खूब कहा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में पूरे देश में 102 सीटों पर मतदान हो चुका है, मगर आजतक राहुल गांधी ने यह नहीं बताया कि कांग्रेस कितनी सीटें जीत रही है? सम्राट चौधरी ने कहा कि यही हाल राष्ट्रीय जनता दल के शहजादे की भी है। उन्होंने कहा कि राजद का इस बार भी बिहार में खाता नहीं खुलने वाला है। लालू परिवार जीरो पर आउट होगा। परिवारवादी-भ्रष्टाचारी लालू परिवार को बिहार की जनता पहले ही रिजेक्ट कर चुकी है।

विज्ञापन


बेरोजगारों के बहाने अपनी बेरोजगारी दूर करने का लगाया आरोप 
सम्राट चौधरी ने कहा कि इस बार के चुनाव में झांसे पर नहीं मोदी की गारंटी पर जनता को भरोसा है। नौकरी के लिए जमीन रजिस्ट्री कराने वालों की असलियत जनता अच्छी तरह से जानती है। जनता यह भी जानती है कि ये दोनों शहजादे बेरोजगारों के बहाने अपनी बेरोजगारी दूर करने की जुगत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed