फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha : RJD Party Tejaswi yadav visit Nawada, targeted Narendra Modi and BJP 2024, bihar news

Lok Sabha : पीएम मोदी पर तेजस्वी ने कसा तंज, भाजपा को बताया तानाशाही, झूठ और जुमलों की सरकार

Tue, 16 Apr 2024 09:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 16 Apr 2024 09:04 PM IST
सार

Bihar : घोषणा पत्र में बिहार के लिए भाजपा ने कोई वादा नही किया। ना ही किसानों के बारे में, ना नौजवानों के बारे में और ना ही महंगाई के बारे में कुछ कहा। हमारी सरकार बनेगी तो 15 अगस्त और रक्षा बंधन को बाँटेंगे रोजगार के साथ और भी बहुत कुछ।

विज्ञापन
Lok Sabha : RJD Party Tejaswi yadav visit Nawada, targeted Narendra Modi and BJP 2024, bihar news
तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नवादा पहुंचे। वहां रजौली विधानसभा क्षेत्र के सिरदला प्रखंड स्थित जर्रा बाबा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया । इस दौरान तेजस्वी यादव के साथ वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी और श्याम रजक भी मौजूद थे।

विज्ञापन


भाजपा को बताया तानाशाही, झूठ और जुमलों की सरकार 
नवादा में सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने केंद्र सरकार को तानाशाही के साथ साथ झूठ और जुमलों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार ने मात्र 17 महीने में जो ऐतिहसिक कार्य किया वह सबके सामने है। लेकिन केंद्र की तानाशाही भाजपा सरकार झूठ और जुमलों की सरकार है। लोकसभा चुनाव में जारी किए गए भाजपा के घोषणा पत्र से बिहार के लिए कुछ भी नहीं हैं। घोषणा पत्र में बिहार के लिए भाजपा ने कोई वादा नही किया। ना ही किसानों के बारे में और ना ही नौजवानों के बारे में, ना ही अमीरी के बारे में तथा ना ही महंगाई के बारे में मोदी जी ने कुछ कहा। लेकिन, आपके भाई तेजस्वी यादव परिवर्तन पत्र लेकर पहुंचा है। भाजपा ने चार चीज देश को दिया है जिसमे महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और जुमला शामिल है। भाजपा सबसे बड़ी झूठा पार्टी है मोदी जी तो गोबर को भी हलवा बना देंते है।
विज्ञापन


सरकार बनी तो 15 अगस्त और रक्षा बंधन को बांटेंगे
तेजस्वी यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर इंडी गठबंधन की सरकार बनती है तो वह सबसे पहले 15 अगस्त को देश भर के एक करोड़ युवाओं को रोजगार और रक्षा बंधन में हरेक वर्ष एक लाख बहनों को एक लाख रुपया देंगे । साथ ही उन्होंने बताया कि मंहगे गैस सिलेंडर मात्र पांच सौ रुपये में तथा दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त और अग्निवीर योजना को समाप्त कर पुरानी पद्धति से युवाओं को आर्मी में बहाली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोट देने की अपील की 
नवादा लोकसभा में भाजपा ने हर बार बाहरी को टिकट दिया है। वहीं राजद ने जिले के बेटे को मैदान में उतारा है श्रवण कुशवाहा को विजयी बनावे ताकि इस बार आपको सांसद से मिलने के लिए भटकना नहीं पड़े। आपलोगों के बीच लालू जी का संदेश लेकर आये हैं, जिसमें राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा को भारी मतों से जिताने की अपील की गयी है । तेजस्वी यादव ने नवादा से राजद प्रत्यासी श्रवण कुशवाहा के बारे में लोगो को बताया कि राजद प्रत्यासी गरीब का बेटा है जो अंडा बेचते थे। वहीं वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि 10 वर्षों में भाजपा ने देश की संपत्ति को बेचने का काम किया है। देश में मंहगाई, बेरोजगारी चरम पर है, युवा सड़क पर हैं। आप लोग अपना बहुमूल्य वोट गरीब का बेटा श्रवण कुशवाहा को देकर विजयी बनावें ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed