फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha : rjd party Tejashwi Yadav back pain, Darbhanga Lok Sabha election 2024 tejashwi yadav on pm modi

Lok Sabha : चुनावी मंच से सहारा देकर उतारे गए तेजस्वी यादव, दरभंगा तक ठीक थे, अररिया में पीठ में दर्द उठा

Fri, 03 May 2024 08:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 03 May 2024 08:42 PM IST
सार

Bihar : तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को दरभंगा में पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम चार मई को आ रहे हैं। उनके हिसाब से तो एम्स बन कर तैयार चुका है, तो कल वह एम्स का मुआयना भी करेंगे। शुक्रवार को अररिया में सभा के दौरान तेजस्वी को तेज दर्द उठ गया।

विज्ञापन
Lok Sabha : rjd party Tejashwi Yadav back pain, Darbhanga Lok Sabha election 2024 tejashwi yadav on pm modi
पीठ-कमर में दर्द के बाद सहारा देकर मंच से वापस ले जाए गए तेजस्वी यादव - फोटो : ANI

विस्तार

तेजस्वी यादव महागठबंधन के सभी 40 प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार में पहले दिन से जमे हैं। अभी 31 सीटों पर मतदान बाकी है। तेजस्वी एक दिन में कई सभाएं और बीच-बीच में रोड शो भी कर रहे हैं। शुक्रवार को इसी क्रम में वह अररिया में थे, तभी मंच पर ही उन्हें पीठ-कमर में तेज दर्द होने लगा। इतना कि वह बैठ भी नहीं पा रहे थे। ऐसे में सुरक्षाकर्मियों ने सहारा देकर उन्हें मंच से उतारा और फिर कार से उन्हें हेलीपैड तक ले जाया गया। वह दरभंगा में शनिवार को प्रस्तावित एम्स की जगह पर सभा करने वाले हैं, उससे पहले शुक्रवार को वह दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर बरसे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार मई को दरभंगा आ रहे हैं। उनके हिसाब से तो दरभंगा का एम्स बन कर तैयार चुका है। तो कल वह एम्स का मुआयना भी करेंगे कि कितना बढ़िया अस्पताल चल रहा है। यहाँ मरीजों का इलाज हो रहा है या नही हो रहा है। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि लगातार 10 साल से नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री रहे हैं। इन्होंने केवल लोगों को ठगने और झूठ बोलने का काम किया है।

विज्ञापन


दरभंगा में पीएम और सीएम दोनों का है कार्यक्रम 
बिहार के दरभंगा में चार मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा राज मैदान में होनी है। मोदी के चुनावी सभा से ठीक दो दिन पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव  दरभंगा में कैंप कर महागठबंधन के उम्मीदवार ललित यादव सहित मिथिलांचल के महागठबंधन उम्मीदवारों के लिए गोलबंदी करना शुरू कर दिया है। तेजस्वी यादव अगले चार दिनों तक दरभंगा में रहकर महागठबंधन के उम्मीदवारो के लिए वोट मांगेंगे। राजद के अनुसार तेजस्वी यादव दरभंगा सहित अन्य इलाकों के विभिन्न विधान सभाओं में जाकर चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


हमने दरभंगा के विकास के बारे में बहुत कुछ किया 
तेजस्वी यादव ने कहा कि जब हम लोगों की 17 महीने की सरकार थी, तब हम लोगों ने एम्स के लिए शोभन बाईपास में जमीन दिया। इसके साथ ही डीएमसीएच के विस्तार का करने का फैसला लिया। और डीएमसीएच में 2500 बेड का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल हो जाए, ठीक उसी तर्ज पर जैसे पीएमसीएच बन रहा है। जब हम स्वास्थ्य मंत्री थे। उसी वक्त हमलोगों ने निर्णय लिया था ताकि डीएमसीएच का गौरवशाली वजूद बचा रहे। एम्स को अलग से जगह दे दिया ताकि पूरे दरभंगा जिले का विस्तार और विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिराग पासवान पर भी कसा तंज 
तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान पर भी खूब बोले। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान ने जो कहा कि जो पूर्ण संपन्न हों उन्हें आरक्षण छोड़ देना चाहिए, तो क्या चिराग पासवान खुद सम्पन्न दलित नही हैं क्या ? उन्होंने समस्तीपुर लोकसभा से जिन्हें टिकट दिया है क्या वे सम्पन्न नही है ? उन्होंने  जिन्हें जमुई से टिकट दिया है वह सम्पन्न नही तो और क्या हैं? हमने चिराग पासवान को याद दिलाया बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के संविधान में जो प्रावधान है उसका विरोध कर रहे है। भाजपा के नेता कई मंचो से संविधान को खत्म करने की बात कह रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed