फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha : JP Nadda targeted lalu yadav tejashwi yadav; crown prince of JungleRaj 2024 election bihar bhojpur

Lok Sabha : जेपी नड्डा विपक्ष पर बरसे; कहा- नरसंहार करने वाली पार्टी को पाल रहे हैं, जंगलराज के युवराज हैं

Sun, 26 May 2024 06:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 26 May 2024 06:15 PM IST
सार

Bihar : इनलोगों ने सिर्फ परिवार को आगे बढ़ाया है लेकिन खुद के जात के लिए भी कुछ नही किया। येलोग माले जैसी नरसंहार करने वाली पार्टी को पाल रहे हैं, पुचकार रहे हैं। तेजस्वी यादव जंगलराज के युवराज हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha : JP Nadda targeted lalu yadav tejashwi yadav; crown prince of JungleRaj 2024 election bihar bhojpur
भोजपुर में जे पी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोकसभा के आखिरी चरण के मतदान के लिए भाजपा प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार पहुंचे।  चुनावी प्रचार के दौरान  उन्होंने भोजपुर जिला के शाहपुर में रैली की, जहां वह तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जंगलराज के युवराज हैं।  उन्होंने कहा कि 2005 से पहले आरा में 3 बजे के बाद न कोई आता था और न ही कोई जाता था। किसान पलायन कर रहे थे। हत्याएं और अपहरण हो रहे थे। ये तेजस्वी यादव क्या जानें बाप के कारनामे? बिहार को क्या-क्या मुसीबत झेलनी पड़ी है। मैं नहीं भूला हूं अभी तक।

विज्ञापन


नरसंहार करने वाली पार्टी को पाल रहे हैं
जेपी नड्डा ने कहा कि ऐसे लोग क्या मुंह ले कर लोगो के बीच वोट मांगने आते हैं। उन्होंने कहा कि इनलोगों ने सिर्फ परिवार को आगे बढ़ाया है लेकिन खुद के जात के लिए भी कुछ नही किया। जेपी नड्डा ने कहा कि ये लोग माले जैसी नरसंहार करने वाली पार्टी को पाल रहे हैं। पुचकार रहे हैं। तेजस्वी राष्ट्रीय जनता दल के जंगलराज के युवराज हैं। तेजस्वी पहले अपने पिता के कर्मो का प्रायश्चित करें उसके बाद चुनाव लड़ने और वोट मांगने आये।
विज्ञापन


लालटेन युग में ले जाना चाहती है राजद 
जेपी नड्डा ने राजद पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार विकास की नई कहानी लिख रहा है और शाहाबाद अपने आप को इस विकास के साथ जोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने यहां 15 साल राज किया, वह राजद बिहार को फिर से लालटेन युग में ले जाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के टुकड़े करने वाले को टिकट देते हैं 
जेपी नड्डा ने लगभग 45 मिनट तक संबोधन किया। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा किये गए विकास और योजनाओं को गिनवाया। कांग्रेस के द्वारा किये गए घोटालों को गिनवाया। राहुल गांधी के द्वारा दिल्ली से कन्हैया कुमार के टिकट देने पर तंज कसते हुए कहा कि कोंग्रेस राष्ट्र विरोधी है। भारत के टुकड़े-टुकड़े करने वाले व्यक्ति को ये लोग लोकसभा का चुनाव लड़वाते हैं। सनातन विरोधी भी हैं। उन्होंने कहा कि कपिल सिब्बल का एक बयान है, जिनके द्वारा राम को काल्पनिक बताया गया था। बताइये ऐसी पार्टी के हाथ मे देश को सौपेंगे आप ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed