फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Elections: Tejashwi Yadav attacks PM Modi and BJP; Second phase elections, spoke on reservation

Lok Sabha Election : तेजस्वी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- इतना झूठ बोल चुके हैं कि अब बोलने के लिए कुछ नहीं बचा

Sat, 27 Apr 2024 05:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 27 Apr 2024 05:51 PM IST
सार

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह मुद्दे की बात नहीं करते हैं। केवल हिन्दू, मुस्लिम, मंदिर और मस्जिद की बात करते हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Tejashwi Yadav attacks PM Modi and BJP; Second phase elections, spoke on reservation
तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

दूसरे चरण के चुनाव के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है। एक ओर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता अपनी जीत का दावा कर रहे हैं तो वहीं महागठबंधन के नेता इंडी गठबंधन की जीत का दवा कर रही। अब नेता प्रतिपक्ष ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि दूसरे चरण के बाद पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के नेता फ्रस्ट्रेशन में हैं और आप देख रहे हैं कि 400 का नारा वाला मामला प्रधानमंत्री भूल चुके हैं। पहले फेज में तो यह पूरी तरह फ्लॉप हो गया दूसरे पेज में जो तो पर्दे पर चढ़ा ही नहीं है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


सिर्फ मुद्दे को भटकाने का काम करते हैं यह लोग
तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह मुद्दे की बात नहीं करते हैं। केवल हिन्दू, मुस्लिम, मंदिर और मस्जिद की बात करते हैं। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी आरक्षण काटने की बात जो वह कह रहे हैं। आप ही बताइए क्या कोई किसी को आरक्षण काट कर दिया है क्या आज तक? यह मुद्दे की बात नहीं करके सिर्फ मुद्दे को भटकाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 वर्षों की किसी एक भी उपलब्धि का जिक्र नहीं किया
तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी कल दो जगह बिहार में थे। एक बार भी उन्होंने अपने 10 वर्षों की किसी एक भी उपलब्धि का ज़िक्र नहीं किया। कोई उपलब्धि होगी तो ना ज़िक्र करेंगे? यह भी नहीं बताया कि उनके 40 में से 39 सांसदों ने पांच वर्षों में क्या किया? तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी इतना झूठ और असत्य बोल चुके हैं कि अब उनके पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं बचा। अब वो मुद्दों से भाग रहे हैं। विकास को लेकर कुछ भी नहीं बोल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed