Lok Sabha Election : तेजस्वी बोले- 10 साल में बिहार को क्या दिया?, इस पर कुछ नहीं बोल रहे पीएम नरेंद्र मोदी
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अब तक दर्जनों बार प्रधानमंत्री आ चुके हैं, लेकिन एक बार भी अपने कार्यकाल में बिहार के लिए किये गये कार्यों को नहीं बता रहें हैं। 10 साल प्रधानमंत्री रहते हुए उन्हें बिहार के लिए क्या दिया है इन सभी बातों पर वे कुछ नहीं बोल रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गोपालगंज में बुधवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार बनी तो सबसे पहले युवाओं के लिए अभिशाप बनी अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे। अग्नि वीर में 18 साल का युवा चयनित होता है और 4 वर्ष की नौकरी के बाद 22 वर्ष में रिटायर हो जाता है। अभी उनकी मूंछें भी नहीं आईं तब तक नौकरी से सेवानिवृत हो गए। घटना दुर्घटना में उनको शहीद का दर्जा भी नहीं मिलेगा। हमारे प्रधानमंत्री जी 75 के उम्र के होकर भी 5 वर्ष और अपनी सेवा बढ़ाने के चक्कर में पड़े हुए हैं और युवाओं को 22 वर्ष की उम्र में ही सेवानिवृत कर देना चाहते हैं।
बिहार में अब तक दर्जनों बार प्रधानमंत्री आ चुके हैं
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में एनडीए चुनाव हार रही है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार बिहार आ रहें हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अब तक दर्जनों बार प्रधानमंत्री आ चुके हैं, लेकिन एक बार भी अपने कार्यकाल में बिहार के लिए किये गये कार्यों को नहीं बता रहें हैं। 10 साल प्रधानमंत्री रहते हुए उन्हें बिहार के लिए क्या दिया है इन सभी बातों पर वे कुछ नहीं बोल रहे हैं। सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हम जहां भी जनसभा करने जा रहें हैं, वहां अपने 17 महीने की सरकार में किये गये कार्यों को बता रहें हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार केंद्र में बनी तो हम एक करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। गोपालगंज के सबेया में बंद पड़े एयरपोर्ट को चालू करेंगे। तेजस्वी यादव के साथ वीआइपी प्रमुख मुकेश सहनी भी थे।
तेजस्वी यादव की गोपालगंज में यह पांचवीं जनसभा थी
गोपालगंज सदर विधानसभा के रामरतन शाही हाइस्कूल जादोपुर के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित वीआइपी प्रत्याशी प्रेमनाथ चंचल पासवान के लिए दोनों नेताओं ने चुनावी जनसभा की। तेजस्वी यादव की गोपालगंज में यह पांचवीं जनसभा थी। मौके पर महागठबंधन के आरजेडी जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग, पूर्व विधायक किरण देवी, राजेश कुशवाहा, प्रेमशंकर यादव, रेयाजुल हक राजू समेत सभी दलों के जिलाध्यक्ष और अन्य नेता मौजूद थें।