{"_id":"665fd1c544e50c2d770148f7","slug":"lok-sabha-election-result-tejashwi-yadav-targets-pm-modi-bjp-and-nda-rjd-indi-alliance-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तेजस्वी बोले- जनता ने तानाशाही, झूठ, जुमलों और प्रपंच को दी करारी हार, कम मार्जिन से हारे कई सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तेजस्वी बोले- जनता ने तानाशाही, झूठ, जुमलों और प्रपंच को दी करारी हार, कम मार्जिन से हारे कई सीट
Wed, 05 Jun 2024 08:17 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 05 Jun 2024 08:17 AM IST
सार
Tejashwi Yadav Target PM Modi: नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैं विशेष रूप से एक-एक बिहारवासी को हृदय से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने प्रचंड गर्मी, झूठे प्रोपेगंडा और विभिन्न साजिशों का सामना करते हुए हमें अपना भरपूर प्रेम और अपार समर्थन दिया।
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आ गया है। बिहार में महागठबंधन को नौ सीटें मिलीं। इसमें से राष्ट्रीय जनता दल को चार, भाकपा (माले) को दो और कांग्रेस तीन सीटों पर जीत मिली। महागठबंधन के नेता लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने ही इस बार बिहार की कमान संभाली थी। करीब एक महीने वह व्हीलचेयर पर ही सभाएं करने के लिए जाते रहे। अपनी बात बताते रहे। लोगों को समझाते रहे। और, आज यह परिणाम सामने है। तेजस्वी यादव ने इस जीत के साथ खुद को चिढ़ाने की वजह भी खत्म कर दी है।
विज्ञापन
लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण की रक्षा की है
चुनाव परिणाम आने के बाद तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिा। कहा कि बिहार और देश की जनता को मैं धन्यवाद दे रहा हूं। आपने प्रेम, सौहार्द एवं सामाजिक आर्थिक न्याय की राजनीति के पक्ष में गोलबंदी करते हुए अहंकार और तानाशाही की राजनीति को एक बड़ा झटका दिया है। आज के परिणाम देश में सुखद अनुभूति की एक लहर लेकर आएं हैं। पूरे देश ने मिलकर भारत के वास्तविक मिजाज़, लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण की रक्षा की है। तमाम जांच एजेंसियों, पक्षपाती आयोग, गोदी मीडिया, सरकारी मशीनरी, असीमित संसाधनों एवं साजिशों के साथ चुनाव लड़ रहे खुद को विश्व विजेता मानें लेकिन सच यही है कि देश और बिहार की जनता ने इंडी गठबंधन के साथ मिलकर तानाशाही, झूठ, जुमलों और प्रपंच को करारी हार दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्ता और सरोकार परिवर्तन में सकारात्मक लक्षण दिखेंगे
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैं विशेष रूप से एक-एक बिहारवासी को हृदय से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने प्रचंड गर्मी, झूठे प्रोपेगंडा और विभिन्न साजिशों का सामना करते हुए हमें अपना भरपूर प्रेम और अपार समर्थन दिया। देश और बिहार ने यहां से एक नए रास्ते की रचना की है जिसकी नींव में रोज़गार, पढ़ाई, सिंचाई, दवाई और कमाई के मुद्दे हैं, बंटवारे, घृणा, भेदभाव और तानाशाही की सोच नहीं। आने वाले दिनों में सत्ता और सरोकार परिवर्तन में सकारात्मक लक्षण दिखेंगे। हम बिहार में 7-8 सीट कम मार्जिन से हारे हैं लेकिन हमने बहुजन पिछड़े और प्रगतिशील धारा की एक बड़ी नींव रख दी है। देखते रहिए अभी और कुछ बेहतर देखने को मिलेगा। अंत में तेजस्वी ने लिखा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपकी हर अपेक्षा पर खरा उतरूंगा। आपके रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए पूर्ण मनोयोग से काम करता रहूंगा।