फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Election 2024: Misa Bharti reached the court, the court granted bail; RJD, Lalu Yadav, Pataliputra s

Lok Sabha Election 2024: लालू की बेटी मीसा भारती को राहत, आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोर्ट ने दी जमानत

Sat, 30 Mar 2024 03:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 30 Mar 2024 03:55 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेलवे की नौकरियों के बदले जमीन मामले में जो पहला आरोपपत्र दायर किया था, उसमें मीसा भारती का नाम था।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: Misa Bharti reached the court, the court granted bail; RJD, Lalu Yadav, Pataliputra s
मीसा भारती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाटलिपुत्र से लोकसभा के राजद प्रत्याशी और लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती शनिवार को दानापुर के व्यवहार न्यायालय में उपस्थित हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में उपस्थित हुईं। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के द्वारा सुनवाई के बाद उन्हें जमानत दे दी गई। बताया जा रहा है कि वर्ष 2019 में चुनाव के दौरान मीसा भारती पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला मनेर थाना में दर्ज कराया गया था। तब से वह मामला लंबित था।

विज्ञापन


दस हजार रुपए मुचलके पर मिली जमानत
इस मामले में कोर्ट ने मीसा भारती को उपस्थित होने का आदेश दिया था। दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने मीसा भारती को दस हजार रुपए मुचलके पर उन्हें न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई। न्यायालय से बाहर निकालने के क्रम में पत्रकारों ने जब उनसे बात करना चाहा तो मीसा भारती बिना कुछ बात किए अपने गाड़ी पर बैठकर वहां से निकलती बनी।

विज्ञापन

रेलवे की नौकरी के बदले जमीन मामले में भी नाम
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेलवे की नौकरियों के बदले जमीन मामले में जो पहला आरोपपत्र दायर किया था, उसमें मीसा भारती का नाम था। बता दें कि लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है। हालांकि वह दो बार यहां से बीजेपी के रामकृपाल यादव से चुनाव हार चुकी हैं। दो बार लालू प्रसाद ने उन्हें राज्य सभा भी भेजा। इस सीट पर राजद विधायक रीतलाल यादव और विधायक भाई वीरेन्द्र की भी दावेदारी रही है। रीतलाल यादव इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जता चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed