फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Election 2024: Cancer patient Sushil Modi reached Patna, RJD party Lalu Prasad expressed grief.bjp

Lok Sabha Election 2024 : सुशील मोदी को देखकर हर कोई रह गया दंग, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने भी जताया दुःख

Wed, 03 Apr 2024 09:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 03 Apr 2024 09:33 PM IST
सार

Bihar : पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पटना पहुंचे, जिन्हें इस हाल में देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया। व्हील चेयर पर बैठे सुशील मोदी के जानकारों का कहना है कि उन्हें कैंसर हो गया है। उनकी इस हालत को देखकर राजद सुप्रीमो ने भी दुःख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: Cancer patient Sushil Modi reached Patna, RJD party Lalu Prasad expressed grief.bjp
बीमार पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भाजपा के समर्थकों को एक तस्वीर ने आज बहुत आहत किया। तस्वीर थी पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की, जिसे देखकर आज हर कोई हैरान रह गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी दिल्ली से पटना वापस लौटे हैं। पटना आने के बाद एयरपोर्ट पर उन्हें व्हीलचेयर पर देखकर हर कोई परेशान हो गया। उनके करीबी लोगों का कहना है कि सुशील मोदी को कैंसर हो गया है, जिस वजह से वह काफी कमजोर दिख रहे हैं। व्हील चेयर पर बैठकर वह एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिखे। फिर उनके आसपास रहने वाले लोगों ने उन्हें सहारा देते हुए व्हील चेयर से उठाकर कार में बिठाया।  

विज्ञापन


राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी जताया दुःख 
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की तकलीफ देने वाली इस तस्वीर को देखकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी दुःख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तकलीफ को व्यक्त करते हुए लिखा है- 'भाई सुशील मोदी की स्वास्थ्य संबंधित खबर सुन हैरान और दुखी हूँ। 50 वर्षों से उन्हें जानता हूँ। वह जुझारू और संघर्षशील प्रवृति के धनी है। परमपिता से उनके अच्छे स्वास्थ्य की मंगलकामना करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह शीघ्र स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा में सक्रिय हों ताकि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का सबको फायदा मिलते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed